फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehrarun Protest against Urban Development Minister 11 Congressmen arrested for preparing to show black flags

Dehradun: शहरी विकास मंत्री के विकासनगर दौरे का विरोध, काले झंडे लेकर जा रहे 11 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

Wed, 23 Nov 2022 01:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 23 Nov 2022 01:15 PM IST
सार

 कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के जन सुनवाई कार्यक्रम स्थान पर जाने की मांग पर अड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर और सभासद शम्मी प्रकाश ने कहा कि भाजपा के नेता अपने नाते रिश्तेदारों को नौकरी पर लगवा रहे हैं। आम बेरोजगार खुद को ठगा का महसूस कर रहा है। उन्होंने मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन
Dehrarun Protest against Urban Development Minister 11 Congressmen arrested for preparing to show black flags
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिका के टाउन हॉल में आयोजित कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के जन सुनवाई कार्यक्रम में काले झंडे लेकर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें डाकपत्थर स्थित गेस्ट हाउस ले जाया गया है। कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष संजय किशोर और सभासद शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में तिलक भवन में एकत्र हुए। जहां से उन्होंने कार्यक्रम स्थल के लिए कूच किया, लेकिन उन्हें पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से पहले ही बाजार चौकी पर बैरिकेट लगाकर रोक लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थान पर जाने की मांग पर अड़े कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संजय किशोर और सभासद शम्मी प्रकाश ने कहा कि भाजपा के नेता अपने नाते रिश्तेदारों को नौकरी पर लगवा रहे हैं। आम बेरोजगार खुद को ठगा का महसूस कर रहा है। कहा कि नैतिकता के आधार पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को भी इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...सुनील हत्याकांड: 12 दिसंबर को होगा 12 संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट, हत्या कर मसूरी के जंगल में फेंक दिया था शव

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भर्ती घोटाले हो रहे हैं। सिर्फ भाजपा के नेता अपने चेहतों को भर्ती करवा रहे हैं। उन्होंने भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच कराने और इसमें संलिप्त लोगों को जेल भेजने की मांग की। गिरफ्तार होने वालों में सभासद गिरीश हन्नी सप्पल, सभासद लवलेश शर्मा, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य नितिन कुमार, फईम अंसारी, राहुल वर्मा, असद खान आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed