{"_id":"60fe82ea8ebc3e585f6ea16c","slug":"dehradun1627292394","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड चुनाव 2022: सीएम के चेहरे के मुद्दे पर बोले प्रीतम, कहा- मेरा चेहरा क्या बुरा है","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
उत्तराखंड चुनाव 2022: सीएम के चेहरे के मुद्दे पर बोले प्रीतम, कहा- मेरा चेहरा क्या बुरा है
Mon, 26 Jul 2021 03:30 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 03:30 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रीतम ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड कांग्रेस में आगामी विधानसभा चुनाव में चेहरे की सियासत जंग जारी है। अब नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि मेरा चेहरा क्या बुरा है?
विज्ञापन
सोमवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने चुनाव में कोई चेहरा घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी। सत्ता में आने पर विधायक ही दल का नेता चुनेंगे। पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने कहा कि अगर लोगों को चेहरा ही चाहिए तो मेरा चेहरा क्या बुरा है?
विज्ञापन
उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने सोमवार को कार्यभार संभाला है। बता दें कि डॉ. इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था।
विधानसभा भवन में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया
उत्तराखंड विधानसभा के नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सोमवार को सुबह 11 बजे विधानसभा भवन में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता रहीं डॉ. इंदिरा हृदयेश का 13 जून 2021 को निधन हो गया था, तब से नेता प्रतिपक्ष का पद रिक्त चल रहा था। अब इस पद की जिम्मेदारी प्रीतम सिंह को दी गई है।