फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest news today: Five infected patients including SDM driver died

Coronavirus in Dehradun: एसडीएम के ड्राइवर समेत पांच संक्रमित मरीजों की मौत

Wed, 23 Sep 2020 09:46 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest news today: Five infected patients including SDM driver died
Dead body - फोटो : पिक्साबे

देहरादून कलेक्ट्रेट में एसडीएम के चालक समेत कोरोना संक्रमित पांच मरीजों की मौत हो गई। सभी के शवों को कोरोना गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार करा दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कलेक्ट्रेट कॉलोनी केदारपुरम टाइप टू निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति एसडीएम के चालक थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन



मंगलवार रात उन्हें राजकीय मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। इसे लेकर कलेक्ट्रेट और कलेक्ट्रेट कॉलोनी में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एमडीडीए कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग को परिजन मंगलवार रात दो बजे दून अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बुधवार तड़के उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हरिपुर नवादा, विवेकानंद कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग को बुधवार सुबह भर्ती कराया गया था। बुधवार दोपहर लगभग दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।


राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की दून अस्पताल में मौत की पुष्टि की है। उधर, महंत इंदिरेश अस्पताल में दो मरीजों की मौत हो गई। इनमें मोहकमपुर खुर्द निवासी 59 वर्षीय मरीज और कपूरी मार्केट, अधोईवाला निवासी 69 वर्षीय मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed