{"_id":"6b06dfe397cc4a3de20157c9","slug":"dehradun-zero-fir-registered-based-on-the-complaint-filed-by-ankita-family-case-to-be-transferred-to-haridwar-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: धरने के बाद अंकिता के परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई, विनोद आर्य और वकील के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: धरने के बाद अंकिता के परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई, विनोद आर्य और वकील के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Wed, 25 Nov 2026 06:47 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 25 Nov 2026 06:47 PM IST
सार
अंकिता के माता-पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और सोनी देवी ने कुछ दिन पहले राजपुर थाने में विनोद आर्य के खिलाफ शिकायत दी थी। इस पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजन आज धरने पर बैठे थे। इसके बाद एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
अंकिता भंडारी के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और उनके वकील अनुज पुंडीर के खिलाफ राजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। राजपुर थाने में दर्ज जीरो एफआईआर जांच के लिए हरिद्वार स्थानांतरित की जाएगी।
विज्ञापन
अंकिता के माता पिता का आरोप है कि विनोद आर्य ने 15 नवंबर को हरिद्वार प्रेसक्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंकिता और उसके एक मित्र के बीच हुई निजी व्हाट्सएप बातचीत के स्क्रीनशॉट सार्वजनिक किए और उन्हें तोड़-मरोड़कर पेश किया। परिजनों ने इसे दिवंगत बेटी की निजता और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
UK Top News: अंकिता के परिजन धरने पर बैठे, बैणी-भुली योजना पर कांग्रेस का वार, गर्भवती का सड़क पर प्रसव
विज्ञापन
शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज अंकिता के माता-पिता बुधवार को गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत समेत पार्टी के कई नेता पहुंचे। परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए शिकायत पर कार्रवाई की मांग उठाई।
धरने के बाद अंकिता के माता-पिता अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ.वी मुरुगेशन से मिले। एडीजी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद देर शाम राजपुर थाने में विनोद आर्य और उनके वकील अनुज पुंडीर के खिलाफ के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई। एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। प्राथमिकी को जांच के लिए हरिद्वार स्थानांतरित किया जाएगा।
