{"_id":"5e398e618ebc3ee5f748de26","slug":"dehradun-youth-working-in-abu-dhabi-missing-wife-searching-from-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबू धाबी में नौकरी करने वाला देहरादून का युवक लापता, तीन माह से भटक रही पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबू धाबी में नौकरी करने वाला देहरादून का युवक लापता, तीन माह से भटक रही पत्नी
Tue, 04 Feb 2020 09:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 04 Feb 2020 09:16 PM IST
सार
- दिल्ली में रिपोर्ट दर्ज कराने को तीन माह से भटक रही पत्नी
- डीआईजी के निर्देश पर शहर कोतवाली में दर्ज हुई गुमशुदगी
- एलआईयू ने पासपोर्ट के आधार पर एयरपोर्ट प्रशासन से मांगी डिटेल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अबू धाबी में नौकरी करने वाले दून के एक युवक की गुमशुदगी शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई है। युवक की पत्नी तीन माह से रिपोर्ट दर्ज कराने को दिल्ली के चक्कर काट रही है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर एलआईयू ने पासपोर्ट के आधार पर एयरपोर्ट प्रशासन से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
शहर के गंगा विहार कॉलोनी निवासी राखी दत्त ने मंगलवार को डीआईजी अरुण मोहन जोशी से मिलकर बताया कि उसके पति मुनेंद्र दत्त अबू धाबी के एक होटल में नौकरी करते हैं। पति ने फोन किया था कि वह पांच नवंबर को अबू धाबी से दिल्ली आ रहे हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद मुनेंद्र दत्त न तो घर पहुंचे और न ही उनसे कोई संपर्क हो पाया।
विज्ञापन
संबंधित एयरपोर्ट प्रशासन ने कई बार मिलने के बाद भी पति के आने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। दिल्ली पुलिस ने भी शिकायत दर्ज नहीं की है। तीन माह से वह अपने पति की तलाश में भटक रही है। छोटे बच्चाें के साथ बार-बार दिल्ली जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
डीआईजी जोशी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्हाेंने शहर कोतवाल शिशुपाल नेगी को तत्काल मुनेंद्र दत्त की गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्हाेंने एलआईयू इंस्पेक्टर को भी पासपोर्ट के आधार पर एयरपोर्ट प्रशासन से यह जानकारी जुटाने को कहा कि मुनेंद्र किस फ्लाइट से दिल्ली आए थे।