{"_id":"5ea9567f8ebc3e90354c658a","slug":"dehradun-youth-commit-suicide-after-ring-ceremony-broke","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई टूटने से परेशान युवक ने लगाई फांसी, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगाई टूटने से परेशान युवक ने लगाई फांसी, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
Thu, 30 Apr 2020 11:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 30 Apr 2020 11:20 AM IST
सार
- रेस्टोरेंट में करता था काम, भाई के साथ रह रहा था होटल में
- श्रीनगर का रहने वाला था युवक
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सगाई टूटने से डिप्रेशन में आए श्रीनगर, पौड़ी के एक युवक ने होटल के किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तनाव में युवक ने तीन दिन पहले अपना मोबाइल भी तोड़ दिया था। कांडी, श्रीनगर निवासी प्रदीप लाल (32) लालपुल के पास एक रेस्टोरेंट में काम करता था।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट बंद होने के कारण वह भाई के साथ लालपुल के पास एक होटल में रह रहा था। प्रदीप ने मंगलवार तड़के होटल के किचन में फांसी लगा ली। होटल में रहने वाले बिजनौर के दो युवक सहरी का भोजन बनाने किचन में गए तो घटना का पता चला।
विज्ञापन
बाजार चौकी प्रभारी नवीन जोशी ने एसएसएल टीम के साथ होटल जाकर जांच पड़ताल की। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि प्रदीप की हरिद्वार निवासी लड़की से सगाई हुई थी। हाल में ही लड़की ने किसी बात पर रिश्ता तोड़ लिया था। इस बात को लेकर प्रदीप तनाव में था।
विज्ञापन
प्रदीप के भाई प्रवीण लाल का कहना है कि इसी तनाव में अपना मोबाइल भी तोड़ दिया था। उसे काफी समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वो कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। हालांकि, मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस कारणों की जांच में जुटी है।