{"_id":"68b80995f4bd1501de039110","slug":"dehradun-women-congress-march-to-bjp-office-police-stopped-them-by-barricading-many-workers-were-taken-into-2025-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: महिला अपराधों पर कांग्रेस में उबाल, बैरिकेड पर चढ़कर किया प्रदर्शन, कई नेताओं को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: महिला अपराधों पर कांग्रेस में उबाल, बैरिकेड पर चढ़कर किया प्रदर्शन, कई नेताओं को हिरासत में लिया
Wed, 03 Sep 2025 03:04 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 03 Sep 2025 03:04 PM IST
सार
पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। कांग्रेसियों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं पर धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन
महिला कांग्रेस का प्रदर्शन्
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध की रिपोर्ट सार्वजनिक होने पर प्रदेश महिला कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय कूच किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ कांग्रेसी बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। कांग्रेसियों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं पर धरने पर बैठ गईं। कांग्रेस ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों की बात कहते हुए भाजपा पर हमला बोला।
विज्ञापन
Dehradun: इंदिरा नगर में बड़ा हादसा, गौतम इंटरनेशनल स्कूल में लगी भीषण आग, बच्चे भी भीतर थे मौजूद
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने भी भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। हंगामे के दौरान पुलिस ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और अन्य कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनको बाद में रिहा किया गया।