फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun weather temperature dropped by five degrees schools up to class 8 will remain closed on Friday

Weather: बारिश-ओलावृष्टि से पांच डिग्री गिरा देहरादून का तापमान, शुक्रवार को बंद रहेंगे दून-पौड़ी के स्कूल

Thu, 01 Feb 2024 10:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Feb 2024 10:46 PM IST
सार

Dehradun weather News: ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में शुक्रवार को कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन
Dehradun weather temperature dropped by five degrees schools up to class 8 will remain closed on Friday
स्कूल बंद - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बारिश और ओलावृष्टि से दून का अधिकतम तापमान पांच डिग्री की गिरावट के साथ 16.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। जिसके चलते ठंड का अहसास कम हुआ। उधर दो फरवरी को दून का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


देर रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला सुबह तक जारी रहा। दोपहर करीब एक बजे के बाद शहर भर में हुई मूसलाधार बारिश से ठंड बढ़ गई। करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। जिसके चलते कई जगह जलभराव की स्थिति भी बनी।
विज्ञापन


उत्तराखंड में बर्फबारी की 10 तस्वीरें: सफेद चादर में लिपटे पर्यटन स्थल, मसूरी से नैनीताल तक दिखे मनमोहक नजारे
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के आंकड़ों पर नजर डाले तो बीते 24 घंटे में रुद्रप्रयाग जिले में सबसे अधिक 15.7 एमएम बारिश हुई। जबकि सबसे कम अल्मोड़ा में 0.5 एमएम बारिश हुई। दून में 8.4 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 314 फीसदी अधिक है।  

देहरादून में आठवीं तक के बच्चों की आज रहेगी छुट्टी

ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में शुक्रवार को कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की छुट्टी रहेगी। हालांकि, नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल आना होगा। उनकी पढ़ाई सामान्य दिनों की तरह चलती रहेगी। बच्चों के अवकाश के संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि दो फरवरी के लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अलर्ट को देखते हुए विभाग ने यह फैसला लिया गया है। 

पौड़ी में दो दिन रहेगा स्कूलों में अवकाश 

जनपद पौड़ी में लगातार हो रही बारिश, ऊंचाई के क्षेत्रों में हुई बर्फबारी व शीतलहर के चलते दो व तीन फरवरी को कक्षा एक से आठवीं तक समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी, निजी शिक्षण संस्थानों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 

शुक्रवार को साफ रहेगा मौसम, पहाड़ से लेकर मैदान तक मिलेगी राहत

प्रदेश भर में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद तीन फरवरी की रात मौसम एक बार फिर करवट लेगा और चार-पांच फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। पांच फरवरी के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि 2800 मीटर से ऊपर वाले क्षेत्र में आज भी बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दो फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम बदलेगा। इसके बाद दूसरे सप्ताह से मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed