फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Weather changed in the afternoon, heavy rain, temperature dropped

देहरादून में बदला मौसम: हुई झमाझम बारिश, 40 से तेज रफ्तार की हवाओं ने जगह-जगह उखाड़े पेड़

Wed, 07 Oct 2026 04:58 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 07 Oct 2026 04:58 PM IST
सार

12 अक्तूबर तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ ठंड तेजी से बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Dehradun: Weather changed in the afternoon, heavy rain, temperature dropped
देहरादून में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में अब मौसम ने करवट बदली है। दोपहर तक धूप के बाद देहरादून जिले में अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश हुई। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन



वहीं, तेज आंधी ने शहर की रफ्तार थाम दी। करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने शहर में जगह-जगह पेड़ और उनकी बड़ी शाखाएं उखाड़ दीं। कई स्थानों पर पेड़ वाहनों पर जा गिरे, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, आठ स्थानों पर पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात बाधित हुआ। दमकल विभाग और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ और शाखाएं हटाईं, जिसके बाद यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से शहर में अच्छी धूप खिली हुई थी। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। करीब तीन बजे आसमान में काली घटाएं छाने लगीं और कुछ ही देर में दिन में अंधेरा जैसा हो गया। इसके करीब आधे घंटे बाद साढ़े तीन बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के कारण कुछ ही मिनटों में शहर के अलग-अलग हिस्सों से पेड़ गिरने की सूचनाएं आने लगीं।आंधी शुरू होते ही दमकल विभाग के कंट्रोल रूम में फोन घनघनाने लगे। करीब एक घंटे के भीतर पेड़ और होर्डिंग गिरने से संबंधित 14 फोन कॉल दमकल विभाग को मिलीं। इसके बाद अलग-अलग टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया। टीमों ने कटर और अन्य उपकरणों की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ों को काटकर हटाया। आंधी के दौरान शहर के कई इलाकों में लोगों को अचानक वाहन रोककर सुरक्षित स्थान तलाशना पड़ा। सड़क किनारे खड़े वाहन चालकों और राहगीरों में भी पेड़ और होर्डिंग गिरने को लेकर दहशत रही। राहत की बात यह रही कि तेज हवाओं और बारिश के बावजूद किसी बड़े जनहानि की सूचना नहीं मिली। चीफ फायर ऑफिसर अभिनव त्यागी ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए पांच टीमें पहले से ही तैयार थीं। एक घंटे के अंदर करीब 14 कॉल्स आईं जिनमें तुरंत ही टीमों को रवाना किया गया। सभी स्थानों से पेड़ों और टहनियों को हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन स्थानों पर गिरे पेड़
आंधी के दौरान रेंजर्स ग्राउंड, रेलवे स्टेशन के पास, सीएमआई अस्पताल के पास, बुद्धा चौक, इंदिरा नगर, आरटीओ कार्यालय के पास, मोहिनी रोड, बिंदाल पुल के पास और एसपी ट्रैफिक कार्यालय परिसर में पेड़ या उनकी शाखाएं टूटकर गिरीं। कुछ जगह पेड़ वाहनों पर गिरने से नुकसान हुआ, जबकि कई स्थानों पर सड़क पर पेड़ गिरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

रिस्पना पुल पर गिरा बड़ा होर्डिंग
तेज हवाओं का असर केवल पेड़ों तक सीमित नहीं रहा। रिस्पना पुल पर एक बड़ा होर्डिंग भी गिर गया। जिस समय होर्डिंग गिरा, वहां से लोग और वाहन गुजर रहे थे। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया। हालांकि, होर्डिंग सड़क पर गिरने से काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और संबंधित टीमों ने मौके पर पहुंचकर होर्डिंग हटवाया और यातायात को सामान्य कराया।
 
प्रदेश के नौ जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में प्रदेश के नौ जिले में यलो अलर्ट है। देहरादून के साथ टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक प्रदेश के 4200 मीटर व इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed