फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun viral video three youths detained for waving toy pistol from moving car on rajpur road

देहरादून: चलती कार से तमंचा लहराने का वीडियो वायरल, तीन युवक हिरासत में लिए, जांच में निकली खिलौना पिस्टल

Fri, 23 Oct 2026 12:43 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 23 Oct 2026 12:43 PM IST
सार

देहरादून के राजपुर रोड पर चलती कार से पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया। जांच में सामने आया कि युवकों के हाथ में असली तमंचा नहीं, बल्कि दशहरा मेले से खरीदी गई खिलौना पिस्टल थी।

विज्ञापन
Dehradun viral video three youths detained for waving toy pistol from moving car on rajpur road
हिरासत में लिए तीन युवक - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

विस्तार

राजपुर रोड पर चलती कार से तमंचा लहराकर रौब झाड़ना तीन युवकों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार की पहचान कर उसमें सवार तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में वीडियो में दिख रहा हथियार खिलौना पिस्टल निकला, जिसे युवक दशहरा मेले से खरीदकर लाए थे।

विज्ञापन


मामला कोतवाली डालनवाला क्षेत्र का है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्विफ्ट डिजायर कार में सवार एक युवक सड़क पर चलते हुए कार से बाहर पिस्टल लहराता दिखाई दे रहा था। सार्वजनिक मार्ग पर इस तरह हथियारनुमा वस्तु लहराने से लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बनने की आशंका थी। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने पुलिस को संबंधित युवकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


दशहरा मेले से खरीदकर लाए थे
इसके बाद डालनवाला पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रही कार के पंजीकरण नंबर के आधार पर वाहन स्वामी का पता लगाया और कार सवार युवकों को थाने लाकर पूछताछ की। जांच में सामने आया कि वीडियो में दिखाई दे रही पिस्टल असली तमंचा नहीं, बल्कि खिलौना थी। युवक इसे दशहरा मेले से खरीदकर लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, खिलौना पिस्टल होने के बावजूद सार्वजनिक सड़क पर उसे इस तरह लहराने से लोगों में भ्रम और भय की स्थिति पैदा हो सकती थी। पुलिस इस मामले में संबंधित युवकों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, युवकों की पहचान शशांक कुमार और अक्षय कुमार निवासी डीएल रोड, डालनवाला और अर्पित गुप्ता निवासी सीमेंट रोड, डालनवाला के रूप में हुई है।


ये भी पढे़ं....अंकिता हत्याकांड: सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, देहरादून कोर्ट पहुंचे, वायरल ऑडियो पर भी बोले

रील के चक्कर में न करें ऐसी हरकत
दून पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर रील बनाने और प्रसिद्धि पाने के लिए इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकतें नहीं करने की अपील की है। पुलिस ने चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह का व्यवहार करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed