फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Vikasnagar News: water empty during extinguish fire in House

त्यूनी अग्निकांड: आग बुझाने गए अग्निशमन वाहन में पानी हुआ खत्म, दो कर्मचारियों के नशे में होने का आरोप

Thu, 06 Apr 2023 09:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Apr 2023 09:44 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तब तक मकान के सिर्फ एक कमरे में आग लगी थी। उनका दावा है कि यदि वाहन में पानी का पर्याप्त इंतजाम होता तो आग को तुरंत बुझा लिया जाता।

विज्ञापन
Dehradun Vikasnagar News: water empty during extinguish fire in House
मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्यूनी में घर में आग लगने की घटना में सबसे बड़ी कमी फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली में दिखाई दी। आग लगने वाले स्थान से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर अग्निशमन वाहन मौजूद था, जो सूचना मिलने के ठीक बीस मिनट में मौके पर पहुंच गया। लेकिन जैसे ही मकान पर पानी डालने की कार्रवाई शुरू की गई, वाहन में पानी खत्म हो गया।

विज्ञापन


Vikasnagar: घर में रखे सिलेंडरों में हुआ ब्लास्ट, धमाकों की आवाज में दबी चार मासूमों की चीखें...देखें तस्वीरें
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तब तक मकान के सिर्फ एक कमरे में आग लगी थी। उनका दावा है कि यदि वाहन में पानी का पर्याप्त इंतजाम होता तो आग को तुरंत बुझा लिया जाता। अग्निशमन वाहन में पानी समाप्त हो जाने के कारण फायरकर्मी वाहन को पानी भरने के लिए लेकर चले गए। घटनास्थल से छह किलोमीटर दूर कठंग नामक स्थान से फायरकर्मी लगभग डेढ़ घंटे बाद पानी लेकर पहुंचे लेकिन तब तक मकान पूरी तरह आग पकड़ चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dehradun Vikasnagar News: water empty during extinguish fire in House

दो कर्मियों को पकड़कर अल्कोहल जांच के लिए ले गए स्वास्थ्य केंद्र, सुविधा नहीं होने पर हंगामा

आग बुझाने पहुंचे कुछ फायर कर्मियों पर ग्रामीणों ने नशे में होने का आरोप लगाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों दो कर्मचारी को पकड़कर अल्कोहल जांच के लिए सीएचसी ले गए लेकिन वहां जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर भड़क गए और वहां जमकर हंगामा किया। ग्रामीण देर रात तक सीएचसी को घेरे रहे। उनका कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के आने के बाद ही कर्मचारियों को बाहर निकलने दिया जाएगा।

आग लगने की घटना के बाद से ग्रामीण फायर कर्मियों की कार्यशैली से नाराज थे। ग्रामीणों का आरोप है कि कई कर्मचारी शराब के नशे में थे। ग्रामीण ऐसे दो कर्मचारियों को पकड़कर अल्कोहल जांच के लिए सीएचसी में लाए लेकिन वहां जांच की व्यवस्था नहीं होने से अस्पताल प्रशासन पर भड़क गए।

हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर कर्मियों को ग्रामीणों के चंगुल से बचाकर सीएचसी में ही छिपा दिया। जिसके बाद ग्रामीण सीएचसी के बाहर एकत्रित होकर हंगामा करने लगे। सीओ विकासनगर भास्कर शाह ने बताया कि फिलहाल सभी अधिकारी मौके पर पहुंचने के लिए रास्ते में हैं। कुछ समय में सभी अधिकारी मौके पर पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed