फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath Highway Accident News: Bolero vehicle crashes two including driver died

Badrinath Highway: शिवानंदी-घोलतीर के बीच हादसा, खाई में गिरा बोलेरो वाहन, चालक समेत दो की मौत

Wed, 20 Mar 2024 04:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Mar 2024 04:33 PM IST
सार

Uttarakhand Accident News: बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग की तरफ जा रहा बोलेरो वाहन, रात्रि करीब 9.30 बजे शिवानंदी-घोलतीर के मध्य अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरा।

विज्ञापन
Badrinath Highway Accident News: Bolero vehicle crashes two including driver died
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। दोनों मृतक बागेश्वर और पिथौरागढ़ के रहने वाले थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की है। बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग की तरफ जा रहा बोलेरो वाहन रात करीब साढ़े नौ बजे शिवानंदी-घोलतीर के बीच अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरा। जहां वाहन में सवार दरपान सिंह (42) पुत्र भीम सिंह, निवासी मल्खाडुंगर्चा और गंगा सिंह (30) पुत्र भीम सिंह, निवासी जेर्थी, पिथौरागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


Uttarakhand: अब चुनाव नतीजों तक नहीं बनेगा कोई भी नया मतदाता, वोट बनाने की मुराद नहीं होगी पूरी, जानें वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएस रौतेला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आधी रात को दोनों शवों को खाई से निकालकर सड़क पर लाया गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिला सूचना अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि दोनों मृतकों की शिनाख्त, उनके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर की गई। यह दोनों लोग देहरादून से बागेश्वर जा रहे थे। साथ ही बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिला पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed