फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Vikasnagar News Locals Fight with Excise team went to raid slapped to inspector

Dehradun: विकासनगर में छापा मारने गई आबकारी टीम के साथ स्थानीय लोगों ने की मारपीट, दरोगा को जड़े थप्पड़

Wed, 06 Sep 2023 10:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Sep 2023 10:04 PM IST
सार

Dehradun Vikasnagar News: आबकारी विभाग के निरीक्षक हरीश जोशी को सूचना मिली थी कि कोतवाली क्षेत्र के गुडरिच में हनुमान मंदिर के निकट एक दुकान में फास्ट फूड की आड़ में अवैध तरीके से देशी शराब बेची जा रही थी। इसके चलते टीम वहां छापा मारने पहुंची थी।

विज्ञापन
Dehradun Vikasnagar News Locals Fight with Excise team went to raid slapped to inspector
आबकारी टीम के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में विकासनगर के गुडरिच गांव की एक दुकान में छापा मारने गई आबकारी विभाग की टीम के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट कर दी। दारोगा को महिला ने थप्पड़ जड़ दिए। मारपीट में उपनिरीक्षक के कपड़े फट गए। लोगों ने आबकारी टीम को करीब आधा घंटे घेरे रखा। कोतवाली पुलिस ने भीड़ से घिरी टीम के सदस्य को सुरक्षित निकाला। पुलिस ने आरोपी दंपती को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


Tehri: जंगल में घास काट रही महिला पर गुलदार ने बोला हमला, जख्मी हालत में ऐसे बचाई अपनी जान
विज्ञापन


आबकारी विभाग के निरीक्षक हरीश जोशी को सूचना मिली थी कि कोतवाली क्षेत्र के गुडरिच में हनुमान मंदिर के निकट एक दुकान में फास्ट फूड की आड़ में अवैध तरीके से देशी शराब बेची जा रही थी। जिस पर उपनिरीक्षक संजय मोरल के नेतृत्व में आबकारी की टीम शाम करीब साढ़े पांच बजे दुकान में छापा मारने पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने दुकान में तलाशी लेनी शुरू की। दुकान स्वामी धमेंद्र और उनकी पत्नी चांदनी ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने आबकारी विभाग की टीम पर बेवजह परेशान करने और पैसा मांगने का आरोप लगाया। इस बीच आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। दंपती के साथ ही लोगाें ने उपनिरीक्षक के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनका डंडा छीन लिया।

आधे घंटे तक टीम को घेरे रहे लोग

महिला ने आबकारी उपनिरीक्षक को थप्पड़ जड़ दिए। लोग करीब आधा घंटे तक टीम को घेरे रहे। टीम के सदस्यों ने यह जानकारी फोन के जरिए आबकारी निरीक्षक हरीश जोशी को दी। उनकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जैसे-तैसे आबकारी उपनिरीक्षक के साथ ही अन्य सदस्यों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को हिरासत में लिया है।। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed