{"_id":"65dca5ca68d9fe2ae0047e4b","slug":"dehradun-vikasnagar-news-husband-gives-triple-talaq-to-wife-for-dowry-case-registered-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Triple Talaq: दहेज में कार नहीं दी तो दे दिया तीन तलाक, पत्नी को बेटे समेत घर से निकाला, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Triple Talaq: दहेज में कार नहीं दी तो दे दिया तीन तलाक, पत्नी को बेटे समेत घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
Mon, 26 Feb 2024 08:24 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 26 Feb 2024 08:24 PM IST
सार
निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज के लिए आए दिन विवाहिता को तंग करते थे। कार या फिर पांच लाख की डिमांड करते थे।
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
दहेज में कार न लाने पर एक व्यक्ति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
तहरीर में महिला ने कहा कि 18 नवंबर 2022 को उसका निगाह ढकरानी गांव निवासी शहबाज से हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज के लिए आए दिन तंग करते थे। कार या फिर पांच लाख की डिमांड करते थे। कहा कि 9 सितंबर 2023 को बेटे को जन्म दिया। 18 सितंबर 2023 को दहेज में कार न लाने पर ससुराल वाले घर से निकल जाने को कहा।
विज्ञापन
कहा कि विरोध करने पर पति व ननद ने गाली-गलौज और मारपीट की। 21 अगस्त 2023 को बेटे समेत घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही हूं। कहा कि बीते 16 नंवबर 2023 को पति घर पर आया। कार या फिर पांच लाख देने को कहा। मना करने पर मायके पक्ष के सामने तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
Alert: इंस्टेंट लोन के चक्कर में खाता न हो जाए खाली...ऐसे बन रहे लोग शिकार, पढ़ें और हो जाएं सावधान
कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पति शहबाज, सास रजिया, ससुर मस्जुद, ननद आइशा और रेशमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच एसआई चंद्रशेखर नौटियाल को सौंपी गई है।