फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Vikasnagar Accident News Bus full of 42 passengers from UP going to Chardham hanging in ditch

Dehradun: पैराफिट तोड़ खाई में लटकी चारधाम जा रही यूपी के 42 यात्रियों से भरी बस, खिड़की से बाहर निकाले लोग

Wed, 31 May 2023 10:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 31 May 2023 10:40 PM IST
सार

Vikasnagar Bus Accident News: बताया जा रहा है कि चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पैराफिट को तोड़कर खाई में लटक गई। पुलिस टीम ने पिछड़ी इमरजेंसी खिड़की से यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला।

विज्ञापन
Dehradun Vikasnagar Accident News Bus full of 42 passengers from UP going to Chardham hanging in ditch
खाई में लटकी यात्रियों से भरी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के विकासनगर में बाढ़वाला-जुड्डो मोटर मार्ग पर चारधाम जा रहे यूपी के यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित हो गई और पैराफिट तोड़कर खाई में लटक गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने सभी को बस के पिछली इमरजेंसी खिड़की से बाहर निकाला। एक क्रैन और दो जेसीबी की मदद से खाई में लटकी बस को बाहर निकाला जा सका। सभी यात्री सुरक्षित हैं। जिन्हें वहीं एक होटल में ठहराया गया है। 

विज्ञापन


Uttarakhand: हरिद्वार में 41 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, मासूम समेत दो की मौत, ऋषिकेश के पास भी हादसा
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह बस ऋषिकेश से यमुनोत्री के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि शाम करीब साढ़े चार बजे चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और  बस सड़क किनारे पैराफिट को तोड़कर खाई में लटक गई। सूचना मिलते ही आस-पास के लोग और चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुन गुसाई के नेतृत्व में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पिछड़ी इमरजेंसी खिड़की से यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला गया। उनका सारा सामान भी सुरक्षित बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि वाहन में चालक और परिचालक के अलावा कुल 42 यात्री सवार थे। जिनमें से दो मथुरा और शेष गौंडा के रहने वाले थे। यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार को उन्हें आगे के लिए रवाना किया जाएगा। 

छुट्टी पर होने के बावजूद मदद के लिए पहुंचा सिपाही त्रेपन
उत्तराखंड पुलिस में तैनात सिपाही त्रेपन छुट्टी पर थे। वह निकट के गांव बाढ़वाला के रहने वाले हैं। जैसे ही उन्हें चौकी प्रभारी ने फोन पर हादसे की जानकारी दी गई, वह बिना देरी कर घटना स्थल पर पहुंच गए और राहत बचाव कार्य में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed