फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Vigilance action in Kalsi, Patwari arrested red handed while taking bribe

Dehradun: कालसी में विजिलेंस ने पटवारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, देखते ही रुपये निगल गया अरोपी

Mon, 26 May 2025 03:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 May 2025 03:10 PM IST
सार

Dehradun News: पटवारी के खिलाफ विजिलेंस के पास शिकायत पहुंची थी। टीम ने आज पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान पटवारी रुपये निगल गया।

विज्ञापन
Dehradun Vigilance action in Kalsi, Patwari arrested red handed while taking bribe
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

देहरादून के कालसी में विजिलेंस टीम ने कालसी में तैनात पटवारी को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी पकड़े जाते ही 500-500 के चार नोट चबाकर निगल गया। उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया, लेकिन पेट में नोट नजर नहीं आए। अब एंडोस्कोपी कराने की तैयारी है। जांच के बाद टीम आरोपी को अपने साथ देहरादून ले गई।

विज्ञापन


निदेशक सतर्कता डॉ.वी मुरुगेशन ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया था कि उनके चचेरे भाइयों ने मूल निवास प्रमाणपत्र और जाति प्रमाणपत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। पर आवेदन निरस्त कर दिया गया। उन्होंने कालसी तहसील के कोटी डिमोऊ में तैनात पटवारी गुलशन हैदर से फोन पर संपर्क किया। पटवारी ने उन्हें आवेदकों की फोटो आईडी और दो हजार रुपये लेकर सोमवार को तहसील कार्यालय में बुला लिया।

विज्ञापन

Uttarkashi : नकली कस्तूरी और शेर के पंजों के नाम पर ठगे जा रहे चारधाम यात्री, वन विभाग को है खबर... मगर

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्होंने विजिलेंस को सूचना दे दी। विजिलेंस सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने पटवारी गुलशन हैदर को तहसील कालसी के निजी कमरे से दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस पर पटवारी ने रिश्वत में मिले 500-500 के चारों नोट निगल लिए।

टीम पटवारी को उप जिला अस्पताल विकासनगर लेकर आई। यहां हुई अल्ट्रासाउंड जांच में पेट में नोट नजर नहीं आए। रेडियोलॉजिस्ट ने टीम को पटवारी की एंडोस्कोपी जांच करवाने का सुझाव दिया है। टीम पटवारी को अपने साथ देहरादून ले गई। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed