फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Two dengue positive patients died, different reasons, 18 cases have been reported in the district so

Dehradun: डेंगू पॉजिटिव दो मरीजों की मौत, कारण अलग-अलग, जिले में अब तक आ चुके 18 केस

Thu, 17 Apr 2025 10:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Apr 2025 10:07 PM IST
सार

देहरादून जिले में डेंगू के अब तक 18 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से छह मरीज अभी भी भर्ती हैं। यह सभी मामले अप्रैल के हैं।

विज्ञापन
Dehradun: Two dengue positive patients died, different reasons, 18 cases have been reported in the district so
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

दून के एक निजी अस्पताल में भर्ती डेंगू पॉजिटिव दो मरीजों की अलग-अलग कारणों से मौत हो गई। ये मरीज किसी और बीमारी की वजह से भर्ती हुए थे। जब इनकी एलाइजा जांच कराई गई तो वे पॉजिटिव पाए गए।

विज्ञापन


जिले में डेंगू के अब तक 18 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से छह मरीज अभी भी भर्ती हैं। यह सभी मामले अप्रैल के हैं। डेंगू पॉजिटिव एक मरीज की 10 अप्रैल को मौत हुई थी। जबकि, दूसरे की मौत 14 अप्रैल को हुई। यह दोनों मरीज श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि मरीज किडनी और सांस संबंधी रोग की समस्या से जूझने के बाद भर्ती किए गए थे।
विज्ञापन


Mussoorie: मशहूर अंग्रेजी लेखक बिल एटकिन का 91 वर्ष की उम्र में निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार इन मरीजों की मौत के कारण डेंगू नहीं, बल्कि पुरानी बीमारियां हैं। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने इन मरीजों की मौत की जानकारी सीएमओ ऑफिस भेज दी थी। उधर, सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा का कहना है कि इन मरीजों के मौत की वजह डेंगू नहीं, बल्कि अन्य बीमारियां हैं। ऐसे में इन मरीजों की मौत को डेंगू के अंतर्गत नहीं रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed