{"_id":"66ad3f16d914d8bbd40dcee6","slug":"dehradun-traffic-operation-smooth-on-delhi-haldwani-route-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun : दिल्ली-हल्द्वानी मार्ग पर यातायात संचालन सुचारू, मुरादाबाद... बरेली और लखनऊ का रास्ता भी बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun : दिल्ली-हल्द्वानी मार्ग पर यातायात संचालन सुचारू, मुरादाबाद... बरेली और लखनऊ का रास्ता भी बहाल
Sat, 03 Aug 2024 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:49 AM IST
सार
शुक्रवार देर शाम तक मार्गों पर कांवड़ की भीड़ कम हो गई थी, इसके बाद बसों का संचालन सुचारू किया गया। परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से बताया गया कि रात की बसों को निर्धारित मार्ग से दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांवड़ यात्रा के चलते दून से दिल्ली, हल्द्वानी मार्ग पर बाधित चल रहा यातायात शुक्रवार रात से पहले की तरह सुचारू कर दिया गया है। 23 जुलाई से रूट डायवर्ट चल रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार रात आठ बजे से रोडवेज बसें पुराने रूट से वाया रुड़की-मुजफ्फरनगर होते हुए दिल्ली को रवाना की गयीं। शुक्रवार देर शाम तक मार्गों पर कांवड़ की भीड़ कम हो गई थी, इसके बाद बसों का संचालन सुचारू किया गया।
विज्ञापन
परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से बताया गया कि रात की बसों को निर्धारित मार्ग से दिल्ली भेजा जा रहा है। इसके साथ ही किराये में की गई वृद्धि भी वापस ले ली गई है। वहीं मुरादाबाद बरेली, लखनऊ मार्ग भी सुचारू हो गया।
विज्ञापन