फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun traffic diverted on these route from 26 november to 8 december

26 नवंबर से आठ दिसंबर तक दून की इन सड़कों पर बंद और परिवर्तित रहेगा यातायात, क्यों? पढ़िए

Mon, 26 Nov 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 Nov 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
dehradun traffic diverted on these route from 26 november to 8 december
IMA - फोटो : amar ujala

आईएमए परेड के मद्देनजर 26 नवंबर से आठ दिसंबर तक दून-विकासनगर मार्ग पर दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

विज्ञापन


इस दौरान भारी वाहनों को शिमला बाईपास से निकालने की योजना बनाई गई है। एसपी ट्रैफिक  लोकेश्वर सिंहने बताया कि आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा। नो एंट्री के समय में वाहनों को निकालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो सके।

विज्ञापन

किस सड़क के वाहन कहां से निकलेंगे

बल्लूपुर की तरफ से आने वाले वाहन रांगणवाला चौकी से परिवर्तित कर मीठी बैरी होते हुए प्रेमनगर निकाले जाएंगे। 
प्रेमनगर से आने वाला यातायात आईएमए-एमटी सेक्शन गेट से परिवर्तित कर रांगणवाला चौकी की तरफ से निकाला जाएगा। रांगणवाला बैरियर से बल्लूपुर-पंडितवाड़ी की ओर यातायात परिवर्तित रहेगा।  
विकासनगर से आने वाले भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिगड़ीवाला की ओर मोड़ा जाएगा। उक्त धामावाला चौक से वाहन शिमला बाईपास होते हुए शहर की ओर आ सकेंगे।
दून से विकासनगर हरर्बटपुर होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से परिवर्तित करते हुए विकासनगर-धामावाला की तरफ भेजा जाएगा।  
देहरादून की ओर से विकासनगर जाने वाले सभी वाहनों को बल्लुपुर से बल्लीवाला होते हुए जीएमएम रोड, कमला पैलेस से शिमला बाईपास से निकाला जाएगा। उक्त यातायात शिमला बाईपास से विकासनगर की ओर जा सकेगा।
सभी भारी वाहनों को पूर्णत: हरर्बटपुर, शिमला बाईपास चौक और बल्लूपुर चौक से जीएमएस रोड की ओर परिवर्तित किया जाएगा।

उक्त स्थानों पर निम्न तिथियों में उनके सम्मुख समयावधि पर यातायात परिवर्तित किया जाएगा

26 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे से 6:30 बजे तक, समस्त भारी वाहन परिवर्तित किए जाएंगे।
एक दिसंबर को सुबह 06:00 बजे से सुबह 11:00 बजे तक समस्त भारी वाहन परिवर्तित रहेंगे।
चार दिसंबर को सुबह छह बजे से सुबह 11:00 बजे तक समस्त भारी वाहन परिवर्तित रहेंगे।
पांच दिसंबर दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक समस्त भारी वाहन परिवर्तित रहेंगे।
छह दिसंबर सुबह 6:00 बजे से सुबह 11:00 बजे तक समस्त भारी वाहन परिवर्तित रहेंगे।
सात दिसंबर सुबह 7:30 बजे से सुबह 09:00 बजे तक यातायात परिवर्तित रहेगा। 
आठ दिसंबर सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक समस्त भारी वाहन डायवर्ट रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed