{"_id":"64885ccb73cf4400c906a605","slug":"dehradun-to-mumbai-flight-112-passengers-reached-doon-from-mumbai-by-vistara-new-flight-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: विस्तारा की नई फ्लाइट से 112 यात्री मुंबई से पहुंचे दून, हफ्ते में सिर्फ तीन दिन भरेगी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: विस्तारा की नई फ्लाइट से 112 यात्री मुंबई से पहुंचे दून, हफ्ते में सिर्फ तीन दिन भरेगी उड़ान
Tue, 13 Jun 2023 05:46 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट।
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 13 Jun 2023 05:46 PM IST
सार
विमानन कंपनी विस्तारा देहरादून-मुंबई के बीच सोमवार से अपनी दूसरी फ्लाइट शुरू की। यह फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ तीन दिन देहरादून-मुंबई के बीच अपनी उड़ान भरेगी। देहरादून-मुंबई के बीच बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए विस्तारा एयरलाइंस अपनी नई फ्लाइट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइंस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विमानन कंपनी विस्तारा ने देहरादून-मुंबई के बीच में अपनी एक और फ्लाइट सोमवार से शुरू कर दी है। अब दून से मुंबई के बीच विस्तारा की दो फ्लाइट हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक मुंबई से यह फ्लाइट सुबह 11:30 बजे 112 यात्रियों को लेकर दून एयरपोर्ट पर लैंड हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट से उड़ान भर सकेंगे नागरिक विमान, एरोड्रम लाइसेंस जारी
विज्ञापन
इसके बाद दोपहर 12:10 बजे दून से 160 यात्रियों को लेकर फ्लाइट ने मुंबई के लिए उड़ान भरी। विस्तारा की यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित की जाएगी। इसके पहले से चल रही फ्लाइट सप्ताह के सातों दिन देहरादून-मुंबई के बीच उड़ान भर रही है।
विज्ञापन