फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun to Bhubaneswar and Srinagar Flights Start From Jolly Grant Airport Now

Dehrdun Airport: दून एयरपोर्ट से एक ही फ्लाइट से जुड़े भुवनेश्वर और श्रीनगर, पहली बार फ्लाइट ने भरी उड़ान

Thu, 06 Feb 2025 11:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Feb 2025 11:13 PM IST
सार

देहरादून एयरपोर्ट से यह फ्लाइट सुबह 10:48 बजे 141 यात्रियों को लेकर श्रीनगर के लिए रवाना हुई। 141 में 49 यात्री ऐसे थे जो भुवनेश्वर से सीधे श्रीनगर के लिए आए थे।

विज्ञापन
Dehradun to Bhubaneswar and Srinagar Flights Start From Jolly Grant Airport Now
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

देहरादून एयरपोर्ट बृहस्पतिवार से एक ही फ्लाइट से दो शहरों भुवनेश्वर और श्रीनगर से जुड़ गया। विमानन कंपनी इंडिगो ने भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के बीच पहली बार उड़ान भरी। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि देहरादून से पहली बार भुवनेश्वर और श्रीनगर के लिए उड़ान शुरू की गई है। जिससे दोनों शहर देहरादून से सीधी उड़ान से जुड़ गए हैं। पहले दिन इंडिगो के 186 सीटर विमान में सुबह 9:59 बजे भुवनेश्वर से कुल 180 यात्री देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे।

विज्ञापन


देहरादून एयरपोर्ट से यह फ्लाइट सुबह 10:48 बजे 141 यात्रियों को लेकर श्रीनगर के लिए रवाना हुई। 141 में 49 यात्री ऐसे थे जो भुवनेश्वर से सीधे श्रीनगर के लिए आए थे। जबकि शेष यात्री देहरादून से श्रीनगर के लिए रवाना हुए। श्रीनगर से वापस यह उड़ान दोपहर 1:35 बजे 127 यात्रियों को लेकर देहरादून एयरपोर्ट पर उतरी।
विज्ञापन


Uttarakhand Budget Session: 18 फरवरी से देहरादून में होगा पहला पेपरलेस बजट सत्र, अधिसूचना जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं देहरादून से यह उड़ान 132 यात्रियों को लेकर दोपहर 2:13 बजे भुवनेश्वर के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा के अतिरिक्त आडी बीसीएएस वेद पाल मलिक, डीजीएम नितिन कादियान, एमजीआर एटीसी मनीष झा, अनुपम बनर्जी आदि उपस्थित रहे।

प्रदेश के सैनिकों को भी मिलेगा लाभ
देहरादून से श्रीनगर के लिए उड़ान शुरू होने से अन्य लोगों के साथ ही प्रदेश के जम्मू, श्रीनगर आदि स्थानों पर तैनात सैनिकों और जवानों को भी इसका लाभ मिलेगा। वहीं भुवनेश्वर के लिए उड़ान शुरू होने से एक और शहर देहरादून से सीधे हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा।

सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएगी फ्लाइट
भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के बीच फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को ही संचालित की जाएगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद इस फ्लाइट को सभी दिन चलाया जा सकता है। देहरादून से भुवनेश्वर के लिए पहले टिकट बुकिंग कराने पर किराया 4,999 और देहरादून से श्रीनगर का किराया 4,696 है। बुकिंग के हिसाब से किराया कम या इससे ज्यादा भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed