{"_id":"5dddf8ca8ebc3e54f57b01ca","slug":"dehradun-theft-in-bsnl-dgm-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः चोरों ने बीएसएनएल के डीजीएम का आवास खंगाला, लाखों ले उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देहरादूनः चोरों ने बीएसएनएल के डीजीएम का आवास खंगाला, लाखों ले उड़े
Wed, 27 Nov 2019 10:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:07 AM IST
सार
- इंजीनियर्स एन्क्लेव में 21 नवंबर की शाम हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस के सक्रियता के दावों के बीच शहर में चोर बंद मकानों में हाथ साफ कर रहे हैं। इंजीनियर्स एन्क्लेव में चोरों ने बीएसएनएल के डीजीएम के आवास से एक लाख 28 हजार की नगदी व जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमराें की फुटेज का अवलोकन कर रही है।
विज्ञापन
वसंत विहार थाना क्षेत्र के इंजीनियर्स एन्क्लेव निवासी अवनीश कुमार शर्मा क्रॉस रोड स्थित बीएसएनएल के ऑफिस में डीजीएम हैं। 21 नवंबर को उनकी पत्नी का सिनर्जी अस्पताल में आपरेशन था। इस कारण वह सुबह करीब दस बजे मकान का ताला लगाकर अस्पताल चले गए थे। रात में वापस आए तो घर की हालत देखकर सन्न रह गए
विज्ञापन
दूसरे गेट का ताला टूटने के साथ अंदर बेडरूम और दूसरे कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियाें को पूरी तरह खंगाला गया था। इसी बीच शर्मा को छत पर किसी शख्स के भागने की आवाज आई तो उन्हाेंने शोर मचा दिया। कुछ देर में मौके पर पड़ोसियों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। चोर घर से एक लाख 28 हजार की नगदी के अलावा जेवरात व अन्य कीमती सामान ले गए थे।
विज्ञापन
घटनास्थल से कुछ दूरी पर शर्मा के आवास से चुराया गया कुछ सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने चोरों की तलाश में आसपास लगे छह सीसीटीवी कैमराें के फुटेज का अवलोकन किया है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई चल रही है, जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा। बता दें कि चोरों ने रविवार रात बड़ोवाला में पूर्व सैनिक के घर से नगदी और जेवरात चोरी कर लिए थे।