फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Suspicious call center operating via SIM box discovered two arrested

देहरादून: हाईटेक सिम बॉक्स से चल रहा संदिग्ध कॉल सेंटर पकड़ा, ग्राहकों को धमकाकर ठगी का आरोप, दो गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2026 09:26 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 02 Oct 2026 09:26 PM IST
सार

कॉल सेंटर से ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड और उससे जुड़े लाभ बताने के नाम पर कॉल की जाती थी। कुछ मामलों में जल्द रकम जमा कराने के लिए धमकी और दबाव बनाने का भी आरोप है।

विज्ञापन
Dehradun Suspicious call center operating via SIM box discovered two arrested
संदिग्ध कॉल सेंटर चलाने वाले दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एसटीएफ और दून पुलिस ने जीएमएस रोड पर कमला पैलेस के पास एक कंपनी के कार्यालय में चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। जांच में कॉल सेंटर में अवैध सिम बॉक्स के जरिये कॉल किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने कंपनी मैनेजर लक्ष्मण प्रसाद और रीजनल मैनेजर जगमोहन सिंह रावत को गिरफ्तार किया है। मौके से 32 स्लॉट वाला सिम बॉक्स, 45 सिम कार्ड, लैपटॉप, दो राउटर, दो एटीएम कार्ड समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दूरसंचार विभाग से मिले इनपुट के आधार पर देहरादून में संदिग्ध सिम बॉक्स के संचालन की जांच शुरू की गई थी। संबंधित मोबाइल नंबरों के खिलाफ चक्षु पोर्टल और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शिकायतें भी मिली थीं। तकनीकी जांच और साक्ष्य जुटाने के बाद एसटीएफ की टीम ने दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर कैरियर हाउस बिल्डिंग स्थित सिंह एसेट रिकॉन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड (सार्स) के कार्यालय में छापा मारा।
विज्ञापन


UK Big News: देह व्यापार का भंडाफोड़, नेपाल सीमा पर आग, दून में जुटे भाजपा के दिग्गज, वीकेंड पर हर तरफ जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में कार्यालय में कॉल सेंटर संचालित मिला। कॉलिंग के लिए 32 स्लॉट वाला सिम बॉक्स इस्तेमाल किया जा रहा था। दूरसंचार विभाग के अधिकारी ने उपकरण की जांच कर इसके इस्तेमाल को निर्धारित दूरसंचार मानकों के विपरीत बताया। पुलिस के अनुसार ऐसे उपकरण से कॉल की वास्तविक पहचान छिपाई जा सकती है। जांच में यह भी सामने आया कि कॉल सेंटर से ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने और उससे जुड़े लाभ बताने के नाम पर कॉल की जाती थी।

पुलिस के अनुसार कॉल सेंटर में दूरसंचार संबंधी निर्धारित 1600 नंबर सीरीज के बजाय व्यक्तिगत मोबाइल नंबरों से कॉल की जा रही थी। मामले में कंपनी मैनेजर लक्ष्मण प्रसाद और रीजनल मैनेजर जगमोहन सिंह रावत को गिरफ्तार किया गया है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में बीएनएस, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और दूरसंचार अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed