फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun student vikas got one crore 25 lakh rupee scholarship

देवभूमि के एक छात्र को मिली सवा करोड़ की छात्रवृत्ति, पढ़िए उन्होंने ऐसा क्या किया कि मिला यहा मौका

Sun, 01 Jul 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 01 Jul 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
dehradun student vikas got one crore 25 lakh rupee scholarship
विकास को मिली सवा करोड़ की छात्रवृत्ति

देहरादून के बेटे विकास कुमार को विदेशी विवि में शोध करने के लिए सरकार 1.25 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति देगी। यह छात्रवृत्ति केंद्र सरकार के विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (एसईआरबी) की ओर से दी जाएगी।

विज्ञापन


शनिवार को विकास के पास इससे संबंधित ई-मेल आ गया। विकास अब कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया से पीएचडी करेंगे। यहां वे अपने धान के भूसे से बायो फ्यूल बनाने के शोध को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


देहरादून के बलबीर रोड निवासी मनोज कुमार और राजकुमारी के बेटे विकास ने नाम रोशन किया है। द्रोणाज इंटरनेशनल स्कूल से 12वीं करने के बाद विकास ने कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट से बीटेक बायोकेमिकल की पढ़ाई पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए उनके 30 से ज्यादा शोध पत्र

dehradun student vikas got one crore 25 lakh rupee scholarship
Research

इसके बाद उनका चयन आईआईटी गुवाहाटी में एनर्जी रिसर्च के लिए हो गया। वहां पढ़ते हुए उनके 30 से ज्यादा शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। विकास ने आईआईटी से ही धान के भूसे से बायोफ्यूल बनाने पर काम शुरू किया, जिसमें कामयाबी मिलती गई।

एमटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने तमाम विदेशी विश्वविद्यालयों में पीएचडी के लिए आवेदन किया। उनका आवेदन यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया ने स्वीकार किया और उनका इंटरव्यू लिया गया। इसके बाद उनका चयन हो गया।

एसईआरबी और कोलंबिया विवि के बीच करार के चलते उन्हें पीएचडी पूरी करने के लिए केंद्र सरकार से सवा करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली है। इस पैसे से न केवल वे कनाडा में रहकर शोध करेंगे बल्कि उनका आने-जाने का पूरा खर्च भी सरकार वहन करेगी। इसकी शर्त यह है कि पीएचडी पूरी करने के बाद उन्हें देश के लिए काम करना होगा। विकास का परिवार इससे बेहद खुश है।

 

क्या है एसईआरबी

dehradun student vikas got one crore 25 lakh rupee scholarship
scholarship
दरअसल, विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड, केंद्र सरकार की ऐसी संस्था है जो कि होनहार छात्रों को दुनिया के शीर्ष विदेशी विश्वविद्यालयों में पढ़ने का मौका देती है। सरकार ने इस बोर्ड के माध्यम से विदेशी विवि से करार किए हैं। इसके तहत जिन भारतीय छात्रों का चयन विदेशी विवि में हो जाता है, वे चाहें तो इस स्कॉलरशिप का लाभ ले सकते हैं। इससे कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड सहित तमाम देशों में पढ़ने का मौका मिलता है।

कैसे करें आवेदन
एसईआरबी की वेबसाइट www.serb.gov.in पर लगातार विभिन्न छात्रवृत्तियों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। इस जानकारी के हिसाब से आवेदन किया जा सकता है। जो छात्र विदेशों में स्कॉलरशिप के आधार पर पढ़ाई करना चाहते हैं, वे इसमें आवेदन कर सकते हैं।

...तो जरूरी नहीं अंग्रेजी की परीक्षाएं
विकास ने बताया कि अगर आप बीटेक के दौरान ही अच्छा शोध कर लेते हैं तो इसके बाद बिना मास्टर कोर्स किए आप सीधे विदेशी विश्वविद्यालयों में पीएचडी के लिए एप्लाई कर सकते हैं। खास बात यह है कि अगर आपने दो साल तक किसी अंग्रेजी माध्यम के संस्थान से पढ़ाई की है तो इस आधार पर आपको लैंग्वेज के आईईएलटीएस या टॉफेल एग्जाम से छूट मिल जाएगी। अगर आपने बहुत अच्छे शोध किए हैं तो आपको जेआरई से भी छूट मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed