फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun STF Arrested Handler of Pakistani ISI Agent Arrested in Doon stay here long time

पीएम के दौरे से पहले दून में संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: ISI एजेंट का था हैंडलर, मूसेवाला की हत्या से था आहत

Fri, 10 Apr 2026 04:17 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 10 Apr 2026 04:17 PM IST
सार

आरोपी हैंडलर पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में  था। यहां वह तालीबान का प्रचार प्रसार कर रहा था। 

विज्ञापन
Dehradun STF Arrested Handler of Pakistani ISI Agent Arrested in Doon stay here long time
आरोपी के बारे में जानकारी देती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से ठीक पहले दून में संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हुआ है। एसटीएफ और दून पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में झाझरा से विक्रांत कश्यप को पकड़ा है। विक्रांत पाकिस्तानी आईएसआई के एजेंट आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़ा था। उसने यहां से कई सामरिक महत्व वाले स्थानों के फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजे थे।

विज्ञापन


एसटीएफ आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि वह पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन अल बद्र ब्रिगेड से जुड़े आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप के जरिये लगातार संवाद कर रहा था। 
विज्ञापन


आरोप है कि युवक देहरादून स्थित सैन्य व अन्य सरकारी संस्थानों की लोकेशन और फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेज रहा था। एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को आतंकी गतिविधियों के लिए उकसाया जा रहा था। उसे महत्वपूर्ण स्थानों जैसे आईएमए, पुलिस मुख्यालय और अन्य सरकारी भवनों के वीडियो व फोटो भेजने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही, उसे शहर में तहरीक-ए-तालिबान-हिंदुस्तान (टीटीएच) के नाम से ग्राफिटी लिखने और उसका वीडियो बनाकर भेजने के लिए कहा गया था, जिससे दहशत फैल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: सितारगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह पकड़ा, दो गिरफ्तार, आतंकी संगठन अल बदर से जुड़े तार

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को नेपाल के रास्ते दुबई भेजकर वहां से आगे आतंकी नेटवर्क में शामिल करने का लालच दिया गया था। इसके बदले उसे आर्थिक मदद का भी प्रस्ताव दिया गया था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, एक स्प्रे पेंट कैन और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर आगे की जांच की जा रही है।
 
सिद्धू मूसेवाला की हत्या से था आहत
पूछताछ के दौरान विक्रांत कश्यप ने बताया कि वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का प्रशंसक था और उनकी हत्या से आहत होकर बदला लेने की भावना में आ गया था। इसी दौरान सोशल मीडिया पर उसकी बातचीत पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से हुई, जिसने उसे अपने जाल में फंसा लिया और धीरे-धीरे आतंकी गतिविधियों में शामिल करने लगा। बता दें कि शहजाद भट्टी ने भी मूसेवाला की हत्या का बदला लेने का एलान किया था। 

राज्य में सक्रिय असामाजिक और राष्ट्रविरोधी तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई से एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया है।
- अजय सिंह, एसएसपी एसटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed