फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Social media influencers will promote national games

Dehradun : राष्ट्रीय खेलों का प्रचार करेंगे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मंत्री रेखा आर्या की पहल पर सहयोग को राजी

Sun, 05 Jan 2025 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Jan 2025 01:36 AM IST
सार

खेल मंत्री रेखा आर्या की की पहल पर प्रदेशभर के सोशल मीडिया क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर राष्ट्रीय खेलों को स्पेशल कवरेज देने के लिए तैयार हो गए हैं।

विज्ञापन
Dehradun: Social media influencers will promote national games
खेल मंत्री रेखा आर्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार में जुटेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या की की पहल पर प्रदेशभर के सोशल मीडिया क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर राष्ट्रीय खेलों को स्पेशल कवरेज देने के लिए तैयार हो गए हैं।

विज्ञापन


विभाग ने शनिवार को खेल सचिवालय में प्रदेश के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों को बुलाया। खेल मंत्री ने उन्हें कहा कि खेलों की औपचारिक कवरेज के अलावा सभी अपने-अपने ब्लॉग, व्लॉग, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम अकाउंट्स के जरिये भी कंटेंट तैयार करें।
विज्ञापन


खेल के अलावा उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों, धार्मिक स्थलों, सांस्कृतिक रीति रिवाज, खानपान आदि को भी अपने कंटेंट में रखें, जिससे दुनियाभर में देवभूमि की सभी विशेषताओं की जानकारी पहुंच सके। इससे दीर्घकाल के लिए प्रदेश के पर्यटन में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय खेलों को जन आयोजन बनाना है। इसमें सिर्फ सरकार ही नहीं, प्रदेश के हर नागरिक को भी उत्तराखंड के एंबेसडर के रूप में अपनी भूमिका निभानी होगी।


खेल मंत्री ने सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों को खेल संबंधी जरूरी सूचनाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। बैठक में मौजूद इन्फ्लुएंसरों ने भी राष्ट्रीय खेलों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed