{"_id":"679fff81b147d7ac8a0c8cc5","slug":"dehradun-seven-including-three-policemen-arrested-in-robbery-worth-dollars-and-lakhs-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun : डॉलर और लाखों की डकैती में तीन सिपाहियों समेत सात गिरफ्तार, आज अदालत में पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun : डॉलर और लाखों की डकैती में तीन सिपाहियों समेत सात गिरफ्तार, आज अदालत में पेशी
Mon, 03 Feb 2025 04:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 03 Feb 2025 04:58 AM IST
सार
आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरकाशी के रहने वाले एक व्यक्ति से डॉलर और साढ़े सात लाख रुपये की डकैती में पुलिस ने तीन सिपाहियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रविवार शाम को आईआरबी द्वितीय के सिपाही अब्दुल रहमान (रुड़की), सिपाही सालम (डोबरी, सहसपुर), प्रेमनगर थाने के सिपाही इकरार (लक्सर), उत्तरकाशी के जोताड़ी के राजकुमार, मतोड़ी के राजेश रावत, चमोली के कुंदन सिंह और हिमाचल के रोहड़ू के राजेश कुमार चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 2.30 लाख और 500 डॉलर मिले हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, पूछताछ में दो आरोपियों की जानकारी मिली है, उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
एसएसपी ने बताया कि ऋषिकेश के रहने वाले यशपाल सिंह असवाल ने प्रेमनगर थाने में शिकायत दे बताया था कि उनकी मुलाकात कुंदन नेगी नामक व्यक्ति से हुई थी। कुंदन ने उन्हें बताया था कि उसके परिचित राजेश रावत, राजेश चौहान और राजकुमार चौहान के पास 20 हजार डॉलर हैं। वे इन डॉलर को भारतीय रुपये में बदलवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
यशपाल ने आठ लाख रुपये में सौदा तय कर लिया। यशपाल 31 जनवरी को साढ़े सात लाख रुपये लेकर देहरादून के झाझरा स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे। वहां राजेश रावत, राजेश चौहान, राजकुमार चौहान और हसीन उर्फ अन्ना नामक व्यक्तियों से उनकी मुलाकात हुई।
सौदे के दौरान अचानक दो लोग वहां पहुंचे, जिनमें से एक पुलिस वर्दी में था और दूसरा सादे कपड़ों में। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए असवाल को धमकाया और जबरन उसका पैसों से भरा बैग छीन लिया। बाद में, उन्होंने पीड़ित को ढाई लाख रुपये वापस दिए और बाकी रकम लेकर भाग गए। पुलिस ने मामले मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।