फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: School employee brother staged robbery at former MDDA officer's house, five miscreants arrested

Dehradun: स्कूल कर्मचारी के भाई ने डाली थी एमडीडीए के पूर्व अधिकारी के घर डकैती, पांचों बदमाश गिरफ्तार

Fri, 14 Apr 2023 09:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Apr 2023 09:24 PM IST
सार

नेहरू कॉलोनी में वीके अग्रवाल के घर बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटपाट की थी। चार बदमाशों ने घर के अंदर महिलाओं को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर गहने और नकदी लूट ली थी।

विज्ञापन
Dehradun: School employee brother staged robbery at former MDDA officer's house, five miscreants arrested
डकैती के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में एमडीडीए के पूर्व अधिकारी के घर डकैती उनके स्कूल के एक कर्मचारी के चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर डाली थी। पुलिस ने पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूटे गए गहने बरामद कर लिए गए हैं जबकि नकदी को बदमाशों ने खर्च कर दिया। सभी बदमाशों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मंगलवार को नेहरू कॉलोनी में वीके अग्रवाल के घर बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटपाट की थी। चार बदमाशों ने घर के अंदर महिलाओं को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर गहने और नकदी लूट ली थी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान बदमाशों की संख्या चार से ज्यादा पाई गई। पता चला कि एक बदमाश घर के बाहर खड़ा था। लिहाजा, मुकदमे को लूट की जगह डकैती में तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन


Dehradun: बर्थडे पार्टी के बाद छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, SOऔर SSI निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि बदमाशों ने अपने स्कूटर और मोटरसाइकिल घर से काफी दूर खड़े किए थे। बाहर एक बदमाश को निगरानी के लिए खड़ा किया गया था। वह हर गतिविधि पर नजर रख रहा था। पुलिस ने 450 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। हरिद्वार, बिजनौर, मेरठ, दिल्ली और मुजफ्फरनगर में दबिश दी गई। रास्तों की फुटेज चेक करने और मुखबिरों से पता चला कि इस डकैती को मुजफ्फरनगर के पचेंडाकला के बदमाशों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने इस गांव में बृहस्पतिवार रात को दबिश दी और विपिन, सचिन, विकास और अंकित नाम के बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। विपिन ने पुलिस को बताया कि उसका चचेरा भाई गुड्डू अग्रवाल परिवार के स्कूल सेंट एनीज में काम करता है। वह अक्सर गुड्डू के पास जाता रहता था।

गुड्डू अपने मालिक के बारे में अक्सर बातें करता था। इससे पता चला कि अग्रवाल परिवार के यहां बहुत पैसा हो सकता है। लिहाजा, उसने यहां लूट का षडयंत्र रचा। विपिन के अनुसार, उन्हें उम्मीद थी कि एडमिशन सीजन चल रहा है तो वहां से 40-50 लाख रुपये मिल जाएंगे। इसके बाद उसने साथियों को लेकर इलाके की रेकी शुरू कर दी। इस योजना के बारे में उन्होंने अपने एक अन्य साथी विकास जायसवाल निवासी गोकुलपुरी, दिल्ली को बताया। जायसवाल वर्तमान में आईडीपीएल ऋषिकेश में रहकर एक होटल चलाता है। विकास भी उनकी योजना में शामिल हो गया।

इस तरह डाली थी डकैती

घटना से एक दिन पहले सभी देहरादून आ गए। विपिन यहां विकास के कमरे पर रुक गया। जबकि, विकास, सचिन और अंकित भानियावाला के एक होटल में ठहरे। मंगलवार सुबह सभी योजना के मुताबिक स्कूटर और मोटरसाइकिल से नेहरू कॉलोनी में एसबीआई वाली गली पहुंच गए। मोटरसाइकिल को पार्क के पास खड़ा कर दिया। विकास, विपिन, सचिन और अंकित घर के अंदर घुस गए जबकि विकास जायसवाल बाहर खड़ा निगरानी कर रहा था। लूट के बाद सभी अपने वाहन लेकर भाग गए। एसएसपी ने बताया कि विकास जायसवाल को भी आईडीपीएल से गिरफ्तार कर लिया गया है।

10 दिन पहले की थी रेकी, 10 को भी किया प्रयास

आरोपियों ने घटना से 10 दिन पहले इस मकान की रेकी की थी। पहले 10 अप्रैल को लूट की योजना थी। इस दिन बदमाश गली में आए तो देखा कि उनके घर के सामने नाला निर्माण का काम चल रहा था। वहां बड़ी संख्या में मजदूर थे। ऐसे में उन्हें प्लान बदलना पड़ा। उन्होंने अगल दिन प्रयास किया, जो सफल हो गया।

सबसे पहले गुड्डू को ही किया था फोन

अग्रवाल परिवार के स्कूल में गुड्डू केयर टेकर है। वह इस परिवार से 15 साल से जुड़ा था। उस पर सभी विश्वास करते हैं। घटना के वक्त सबसे पहले संदीप अग्रवाल की पत्नी निमिषा ने गुड्डू को ही फोन किया था। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि इस मामले में गुड्डू की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। गुड्डू ने अपने भाई से जो बातें बताईं थी, वह सामान्य थीं। इन्हें सुनकर आरोपी ने खुद से ही आकलन किया और लूट की योजना बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed