{"_id":"69efa18afcea8fd3890ef95e","slug":"dehradun-romeo-lane-bar-incident-police-headquarters-seeks-report-within-24-hours-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: रोमियो लेन प्रकरण; पुलिस मुख्यालय ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट, एसएसपी ने बंद कराया था बार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: रोमियो लेन प्रकरण; पुलिस मुख्यालय ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट, एसएसपी ने बंद कराया था बार
Mon, 27 Apr 2026 11:20 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:20 PM IST
सार
रोमियो लेन बार में देखने को मिला। यहां रात 12:30 बजे तक बार में जाम छलक रहे थे, तेज संगीत बज रहा था। एसपी सिटी प्रमोद कुमार फोर्स के साथ बार पहुंचे तो एकाएक आईजी साहब उनके सामने आ गए। इसके बाद एसएसपी ने खुद पहुंचकर बार बंद कराया था।
विज्ञापन
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोमियो लेन बार प्रकरण में पुलिस मुख्यालय ने भी कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यालय ने पूरे मामले को स्पष्ट करते हुए 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी है। इसमें एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप और एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल से तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
घटनाक्रम गत शनिवार रात करीब 12.30 बजे का है। देहरादून के सभी बार और पब आदि को रात में 11 बजे तक खुलने की अनुमति है। पिछले दिनों ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड के बाद इसमें और सख्ती कर दी गई थी। इसके बाद देहरादून पुलिस ने ज्यादातर पब और बार के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी अपने हाथ में ले ली थी। गत शनिवार को भी यही हुआ कि तय समयावधि के करीब डेढ़ घंटे बाद तक बार के बाहर भीड़ लगी हुई थी। इस पर वहां पुलिस टीमें बार बंद कराने पहुंचीं लेकिन संचालक मनमानी पर उतर आया।
विज्ञापन
देर रात तक छलक रहे थे जाम: बार बंद कराने पहुंची पुलिस तो सामने आ गए आईजी, डंडा लेकर खुद पहुंचे कप्तान
विज्ञापन
इसके बाद खुद एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने वहां जाकर पूरे स्टाफ को भूतल पर खड़ा कर हिदायत दी और समयसीमा का पालन करने के निर्देश दिए। इसके बाद बार खाली हो पाया। चूंकि इस मामले में पुलिस के एक आला अधिकारी का नाम भी आ रहा है तो इसकी संवेदनशीलता और बढ़ गई है। ऐसे में घटनाक्रम के संबंध में जब समाचार प्रकाशित हुए तो सोशल मीडिया पर भी तमाम प्रतिक्रिया आने लगीं। इस पर पुलिस मुख्यालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए तीनों अधिकारियों से रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर मांग ली है।