फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun retired woman officer murder and loot followup

रिटा. महिला अफसर की हत्या का केसः पति को बुलाने की चेतावनी पर गुलशन के साथ हुई अनहोनी

Sun, 03 Nov 2019 10:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 03 Nov 2019 10:31 AM IST
सार

  • आरोपी से की गई पूछताछ में विरोध की बात आई सामने, भेजा जेल

विज्ञापन
dehradun retired woman officer murder and loot followup
देहरादून में हत्या और लूट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दून विहार में लूटपाट के दौरान सीडीए से रिटायर्ड महिला अधिकारी गुलशन चड्ढा की हत्या में गिरफ्तार कुलविंदर उर्फ करन शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इससे पहले आरोपी से कई दौर की पूछताछ की गई। बुजुर्ग महिला के विरोध ने कुलविंदर के पैर उखाड़ दिए थे। पति को बुलाने की चेतावनी देने के बीच चड्ढा एक बार को करन पर हावी हो गई थी, लेकिन करन के अप्रत्याशित धक्के से खुद को संभाल नहीं पाई।

विज्ञापन


दून विहार की बुजुर्ग महिला गुलशन चड्ढा ने लूटपाट के दौरान कुलविंदर का मुकाबला किया था। राजपुर थाना प्रभारी अशोक राठौड़ के मुताबिक पहले तो आरोपी कुलविंदर के प्रति गुलशन का रवैया पारिवारिक था, लेकिन घटना के दौरान तेवर बदल गए थे। अलमारी से जेवर चुराते हुए देखकर बुजुर्ग महिला ने आरोपी को कड़ी फटकार लगाई थी।
विज्ञापन


पति और बेटे को बुलाने की चेतावनी देकर मोबाइल मिलाने की कोशिश भी की गई थी। कुलविंदर को लगा कि अब वह मौके पर पकड़ा जाएगा। कुलविंदर ने झटके से गुलशन को धक्का दिया, जिसके कारण वह फर्श पर गिरकर बेहोश हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका से आंखें मिली, लेकिन नहीं हो पाई बात

अमृतसर से गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार देर रात राजपुर थाने में आरोपी से सख्ती से की गई पूछताछ में विरोध की बात सामने आई है। पुलिस ने हत्यारोपी कुलविंदर उर्फ करन को दोपहर के समय कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

राजपुर थाने में पुलिस ने आरोपी के अलावा उसकी प्रेमिका से काफी देर तक पूछताछ की थी। इसी दौरान कुलविंदर और उसकी प्रेमिका की आंखें तो मिली, लेकिन पुलिस मौजूदगी के चलते आपस में बात नहीं कर पाए। हालांकि प्रेमिका यह जरूर जानना चाह रही थी कि उसने अपराध की राह क्यों चुनी? पुलिस जो कहानी बता रही है, आखिर उसमें कितनी सच्चाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed