फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Reliance Jewels robbery Script was written by Shashank and Subodh lodged in Bihar jail Uttarakhand

Dehradun: बिहार जेल में बंद शशांक-सुबोध से लिखी थी रिलायंस ज्वेल्स डकैती की पटकथा, हैरान करने वाले हैं कारनामे

Sun, 17 Dec 2023 12:26 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 17 Dec 2023 12:26 PM IST
सार

देहरादून रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में हुई 14 करोड़ की डकैती में वांछित प्रिंस कुमार को कुछ दिन पहले बिहार के वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दून पुलिस ने कोर्ट से प्रिंस की ट्रांजिट रिमांड मांगी थी। रिमांड मिलने के बाद दून पुलिस प्रिंस को पूछताछ के लिए देहरादून लाई है।

विज्ञापन
Dehradun Reliance Jewels robbery Script was written by Shashank and Subodh lodged in Bihar jail Uttarakhand
देहरादून राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में डकैती - फोटो : amar ujala

विस्तार

रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में हुई डकैती के मुख्य आरोपी दो लाख के इनामी प्रिंस कुमार को दून पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाई है। प्रिंस ने बिहार जेल में बंद गैंग के सरगना सुबोध और शशांक के इशारों पर अन्य चार साथियों के साथ मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन

9 नवंबर को राजपुर रोड देहरादून रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में हुई 14 करोड़ की डकैती में वांछित प्रिंस कुमार को कुछ दिन पहले बिहार के वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दून पुलिस ने कोर्ट से प्रिंस की ट्रांजिट रिमांड मांगी थी। रिमांड मिलने के बाद दून पुलिस प्रिंस को पूछताछ के लिए देहरादून लाई है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रिंस कुमार ने बताया बिहार जेल में बंद शशांक और सुबोध के कहने पर उसने अपने साथी अभिषेक, विक्रम, राहुल व अविनाश के साथ मिलकर डकैती की। घटना के लिए 31 अक्तूबर को पांचों बिहार से यहां आ गए और सेलाकुइ में किराये पर रहे। यहीं से उन्होंने पूरे रास्तों की रेकी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ नवंबर को डकैती डालने के बाद लूटी गई ज्वेलरी से भरे बैग को राहुल और अविनाश की मोटरसाइकिल में रखवाकर सहसपुर क्षेत्र में पहुंचे। पुलिस चेकिंग होने के कारण घटना में शामिल कार और दोनों बाइक वहीं जंगल में छोड़कर प्रिंस ई-रिक्शा से पोंटा साहिब चला गया। पोंटा साहिब से राहुल और अविनाश ज्वेलरी लेकर चले गए। विक्रम और अभिषेक अलग-अलग माध्यमों से बिहार पहुंच गए। घटना को अंजाम देने की पूरी योजना चरणबद्ध तरीके से शशांक और सुबोध की ओर से व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से आरोपियों को दी जा रही थी।

 

महाराष्ट्र में 14 करोड़ की डकैती में भी है वांछित

प्रिंस ने जून में महाराष्ट्र सांगली में रिलायंस शोरूम में छोटू उर्फ प्रताप राणा और गैंग के अन्य लोगों के साथ मिलकर डकैती की घटना की। इस घटना में प्रयोग की गई दोनों बाइक को प्रिंस ने कर्नाटक से फर्जी आधार कार्ड पर खरीदा था। इस घटना में वह अभी तक वांछित चल रहा है।

हत्या के मामले में जेल जा चुका है प्रिंस

प्रिंस वर्ष 2019 में बिहार में मनीष सिंह उर्फ तेलिया को हाजीपुर कोर्ट में गोली मारकर हत्या का प्रयास करने और वर्ष 2020 में लव सिंह मुखिया की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। जेल में रहने के दौरान ही उसकी मुलाकात गैंग के सरगना सुबोध व शशांक से हुई। इसके बाद वह उनके गैंग से जुड़ गया।

अब तक इनकी हुई गिरफ्तारी

- विशाल कुमार निवासी पानापुर दिलावरपुर थाना विदुपुर वैशाली

- अमृत कुमार निवासी इनायतपुर परबोधि थाना सराय वैशाली बिहार

- अखिलेश कुमार (मुख्य अभियुक्त) निवासी ग्राम बसंतपुर पोस्ट मथुरापुर, जिला थाना बाजपटही, जिला सीतामढी, बिहार

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में 23 ये 27 प्रतिशत महंगी होगी बिजली, अगले साल एक अप्रैल 2024 से लागू होंगी नई दरें

- कुंदन कुमार निवासी, विसम्भरापुर पोस्ट मधुबनी, थाना साहेबगज, जिला मुज्जफरपुर, बिहार

- मोहम्मद आदिल खान निवासी मोहल्ला मिल्लट नगर स्टार फुलवारी शरीफ, पटना बिहार

- आशीष कुमार निवासी बल्थी नरसिंह, थाना साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार

- अकबर निवासी फैयाज नगर थाना सैद नागली, जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश

- विक्रम कुशवाहा (मुख्य अभियुक्त) निवासी ग्राम पानापुर दिलावरपुर थाना बिदुपुर, वैशाली बिहार

- चंदन कुमार उर्फ सुजीत निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना अहियापुर, जिला मुजफ्फरपुर बिहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed