{"_id":"67b8a1244c7be0faef0322ee","slug":"dehradun-registry-fraud-ed-asked-congress-leader-vijay-saraswat-about-70-questions-2025-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा...ED के सामने पेश हुए कांग्रेस नेता विजय सारस्वत, करीब 70 सवालों का किसा सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा...ED के सामने पेश हुए कांग्रेस नेता विजय सारस्वत, करीब 70 सवालों का किसा सामना
Fri, 21 Feb 2025 09:24 PM IST
अलका त्यागी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 21 Feb 2025 09:24 PM IST
सार
जुलाई 2023 में रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा सामने आया था। शहर की बेशकीमती जमीनों के दस्तावेज फर्जी बनाकर सैकड़ों करोड़ रुपये का घपला किया गया। इनमें एक मामला क्लेमेंटटाउन क्षेत्र का भी था।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रजिस्ट्री फर्जीवाड़े की जांच में कांग्रेस नेता विजय सारस्वत शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। उन्होंने ईडी के कई सवालों का सामना किया, जिनमें से कुछ में वह असहज भी नजर आए। हालांकि, अधिकारियों ने अपने सवाल जारी रखे। बताया जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े में कुछ और बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि जुलाई 2023 में रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा सामने आया था। शहर की बेशकीमती जमीनों के दस्तावेज फर्जी बनाकर सैकड़ों करोड़ रुपये का घपला किया गया। इनमें एक मामला क्लेमेंटटाउन क्षेत्र का भी था। इसमें एक जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर 4.55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। इसमें भूमाफिया समीर कामयाब, हुमायूं के साथ-साथ कांग्रेस नेता सारस्वत का नाम भी जुड़ा।
विज्ञापन
Dehradun: नौकरी का लालच देकर देशभर के युवाओं से ठगी करता था इंजीनियरिंग का छात्र, STF ने पकड़ा
विज्ञापन
ईडी ने जब मनी लॉन्ड्रिंग की जांच की तो उन्हें भी बुधवार को समन भेजकर शुक्रवार को प्रस्तुत होने के लिए कहा गया था। इस क्रम में सारस्वत शुक्रवार सुबह ठीक 11 बजे ईडी कार्यालय पहुंच गए। बताया जा रहा है कि उनसे ईडी ने 60 से 70 सवाल किए।
कुछ लोगों की संपत्ति अटैच कर सकती है ईडी
अगस्त 2024 में ईडी ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और असम में 18 ठिकानों पर छापे मारे थे। इनमें 95 लाख रुपये नकद और करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज जब्त हुए थे। अब ईडी कुछ और लोगों की संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी कर रही है।