फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Raipur Assembly Election 2027 Congress Ticket Aspirants Intensify Lobbying Ahead of Polls Politics

Dehradun: रायपुर विधानसभा सीट, चुनाव मैदान में उतरने को टिकट के लिए कांग्रेस में कई दावेदार, सजा रहे फिल्डिंग

Sat, 25 Jul 2026 04:56 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 25 Jul 2026 04:56 PM IST
सार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की आहट के साथ रायपुर सीट पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस में टिकट को लेकर कई नेता सक्रिय हैं, लेकिन लगातार दो चुनावी हार के बाद पार्टी के सामने मजबूत और जीताऊ चेहरा चुनने की चुनौती भी बनी हुई है।

विज्ञापन
Dehradun Raipur Assembly Election 2027 Congress Ticket Aspirants Intensify Lobbying Ahead of Polls Politics
congress flag - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर विधानसभा सीट से आगामी चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस में कई दावेदार हैं। लेकिन पिछले दो विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस को पराजय ही मिली। उमेश शर्मा काऊ के पार्टी छोड़ने के बाद यहां से कांग्रेस यहां से जीत नहीं पाई है।

विज्ञापन

2007 में रायपुर क्षेत्र डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में आता था। परिसीमन के बाद रायपुर विधानसभा सीट अस्तित्व में आई। 2007 में डोईवाला सीट से भाजपा के टिकट पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जीत हासिल की। परिसीमन के बाद 2012 में रायपुर सीट से कांग्रेस टिकट पर उमेश शर्मा ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। लेकिन भाजपा के टिकट पर 2017 व 2022 का चुनाव जीत कर तीसरी बार विधायक बने। रायपुर सीट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत व कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट हार का सामना कर चुके हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Badrinath Temple:  चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस, गणना कक्ष में बढ़ाई गई सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

2027 के चुनाव के लिए कांग्रेस से टिकट के दावेदारों में सूरज नेगी, विनीत प्रसाद भट्ट, प्रवीण त्यागी, हेमा पुरोहित, महेंद्र सिंह नेगी सहित अन्य नामों की चर्चा की है। दावेदारों ने टिकट के फिल्डिंग सजा दी है। हालांकि कांग्रेस हाईकमान किस दावेदार पर जीत का भरोसा करती है, इसकी तस्वीर टिकट आवंटन के बाद साफ होगी। चुनाव से पहले पार्टी नेताओं की ओर से की जा रही टिकट की दावेदारी के बीच साफ संकेत दिए है कि 2027 में कांग्रेस को सत्ता में वापस लेना है। इसके लिए चुनाव जीतने की क्षमता रखने वाले को टिकट मिलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed