फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun railway station will not shift harrawala

...हर्रावाला शिफ्ट नहीं होगा दून रेलवे स्टेशन

Wed, 16 Apr 2014 10:24 AM IST
मनीष चंद्र भट्ट/अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 16 Apr 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
dehradun railway station will not shift harrawala

राजधानी देहरादून के रेलवे स्टेशन को हर्रावाला शिफ्ट करना रेलवे को मंजूर नहीं है। रेलवे ने जिला प्रशासन और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के इस प्रस्ताव को नकार दिया है। रेलवे का मानना है कि स्टेशन को शिफ्ट करने से रेल मुसाफिरों की परेशानियां बढ़ जाएंगी।

विज्ञापन


जिला प्रशासन, एमडीडीए और पुलिस रेलवे स्टेशन को शहर से बाहर शिफ्ट करने का काफी समय से प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों की मुरादाबाद रेलवे मंडल के अफसरों से कई दौर की बातचीत हो चुकी है।
विज्ञापन


मुसाफिरों की परेशानी बढ़ेगी
दून दौरे पर आए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), मुरादाबाद सुधीर अग्रवाल ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि दून स्टेशन को हर्रावाला शिफ्ट करना पूरी तरह से अव्यवहारिक है। इससे मुसाफिरों की परेशानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रेलवे को हर्रावाला में भू-अधिग्रहण के लिए भी जटिल प्रक्रिया से गुजरते हुए करोड़ों रुपये खर्च करने होंगे। साथ ही वर्षों पुराने दून स्टेशन की ऐतिहासिक धरोहर के रूप में बनी पहचान पर भी संकट खड़ा हो जाएगा।

दून स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाया जा सकता है। कहा कि हर्रावाला से शहर के विभिन्न इलाकों तक पहुंचने के लिए, रात में खासकर महिला यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में खतरा रहेगा।

काफी समय से स्टेशन के विस्तार की मांग
उधर, जिला प्रशासन का तर्क है कि रेलवे स्टेशन के हर्रावाला शिफ्ट होने पर शहर में यातायात की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। खासतौर पर आढ़त बाजार, गांधी रोड पर अक्सर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।


नार्दन रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) के शाखा सचिव उग्रसेन सिंह ने बताया कि यूनियन काफी समय से दून रेलवे स्टेशन के विस्तार की मांग कर रही है। दून स्टेशन की क्षमता बढ़ाकर इसे मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा सकता है। इससे देहरादून आने वाली ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed