{"_id":"5e31a5078ebc3e4b51755e62","slug":"dehradun-railway-station-this-service-will-start-with-trains-from-eight-february-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः आठ फरवरी से ट्रेनों की आवाजाही के साथ शुरू होगी ये सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः आठ फरवरी से ट्रेनों की आवाजाही के साथ शुरू होगी ये सेवा
Thu, 30 Jan 2020 04:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 30 Jan 2020 04:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों की आवाजाही के साथ ही आठ फरवरी से दून रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा भी शुरू हो जाएगी। इसके लिए बुकिंग सात फरवरी से शुरू हो जाएगी। रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। देहरादून रेलवे स्टेशन पर पांच नंबर प्लेटफार्म बनाने, प्लेटफार्म विस्तार और अन्य विभिन्न चीजें बदले जाने के कार्य की वजह से गत 10 नवंबर को यहां से ट्रेनों की आवाजाही बंद हो गई थी।
विज्ञापन
इसी के साथ पार्सल की बुकिंग भी बंद हो गई थी। जिसके चलते पार्सल अनुभाग के स्टाफ को भी दूसरे स्टेशनों पर शिफ्ट किया गया था। अब आठ फरवरी को देहरादून स्टेशन पर कुछ ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इसी के साथ ही पार्सल भेजने व आने भी शुरू हो जाएंगे। नियमानुसार, ट्रेन चलने से एक दिन पहले पार्सल की बुकिंग करनी होती है।
विज्ञापन
यानी की सात फरवरी से पार्सल की बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने पार्सल अनुभाग से जुड़े कर्मचारियों को देहरादून बुलाने की तैयारी कर ली है। देहरादून के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (रेलवे) एसके अग्रवाल ने बताया कि ट्रेनों की आवाजाही के साथ ही पार्सल की सुविधा भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन