फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun railway station Ready After yard remodeling, trains Will Run from from 10th February

देहरादून: सुविधाओं के साथ संवर गया रेलवे स्टेशन, 10 फरवरी से चलेंगी सभी ट्रेनें

Thu, 06 Feb 2020 11:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Feb 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Dehradun railway station Ready After yard remodeling, trains Will Run from from 10th February
देहरादून रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के लिए तीन माह से बंद देहरादून का ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन अब काफी सज संवर चुका है। प्लेटफार्म की संख्या और इसकी लंबाई बढ़ा दी गई है। कोच और ट्रेनों की संख्या में इजाफा करने के साथ ही यात्री सुविधाओं में सुधार के साथ अब सफर सुहाना होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन


पिछले साल 10 नवंबर से दून स्टेशन पर 90 दिन के लिए ट्रैफिक ब्लॉक किया गया है। सात फरवरी को इसकी डेडलाइन पूरी हो रही है। पांच फरवरी (बुधवार) तक तीन और पांच नंबर नए प्लेटफार्म बनकर तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा पटरियां बिछाने, पावर केबिन बदलने, इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य, तीन नंबर प्लेटफार्म पर सीढ़ियां बनाने का काम भी पूरा हो चुका है। आठ फरवरी को दून स्टेशन से कुछ ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

10 से चलने लगेंगी लगभग सभी ट्रेनें

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, सात फरवरी से विभिन्न ट्रेनों के रैक दून स्टेशन पहुंचने शुरू हो जाएंगे। आठ फरवरी से नंदा देवी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, दून नैनी एक्सप्रेस, राफ्ती गंगा एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। नई दिल्ली-दून के बीच चलने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस का ट्रैक अंबाला डिविजन गया है। कोहरे के चलते पहले से स्थगित चल रही जनता, उपासना और उज्जैनी एक्सप्रेस को छोड़कर जनशताब्दी समेत अन्य ट्रेनों की आवाजाही 10 फरवरी से शुरू होगी।


बदल गए प्लेटफार्म के नंबर
यार्ड री-मॉडलिंग के बाद अब दून स्टेशन पर कुछ प्लेटफार्म के नंबर बदल दिए गए हैं। दो नए प्लेटफार्म भी बनाए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत पुराने एक नंबर प्लेटफार्म को ट्रेनें खड़ी करने के लिए आरक्षित रखा है। पुराना दो नंबर अब एक और पुराना तीन अब दो नंबर प्लेटफार्म हो गया है।

वाशिंग लाइन और दो नंबर के बीच में तीन नंबर प्लेटफार्म नया तैयार किया गया है। चार नंबर की दूसरी तरफ पांच नंबर प्लेटफार्म बनाया गया है। विभिन्न प्लेटफार्म से तीन नंबर प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए नई सीढ़ी बनाई गई है। यह सीढ़ी ओवरब्रिज से जोड़कर बनाई गई है।

अभी यह काम होने बाकी

पुराने प्लेटफार्म नंबर एक, चार और पांच नंबर प्लेटफार्म के ऊपर के शेड बदलने बाकी हैं। इसके अलावा पेयजल सुविधा शुरू करने, बैंच और प्लेटफार्म का सौंदर्यीकरण आदि विभिन्न यात्री सुविधाओं पर काम होना शेष है। यह काम ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने के बाद सहूलियत के हिसाब से चलते रहेंगे।
 

डोईवाला स्टेशन पर दो प्लेटफार्म बने
दून के साथ ही डोईवाला स्टेशन का भी कायाकल्प कर दिया गया है। यहां अब दो प्लेटफार्म हो गए हैं। इससे दो ट्रेनों के आने की स्थिति में क्रॉसिंग के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

स्टेशन की सड़क भी होने लगी चकाचक
दून स्टेशन से ट्रेनों की आवाजाही के दिन करीब आने से यहां सड़क भी चकाचक होने लगी है। त्यागी रोड की तरफ जाने वाली स्टेशन के बाहर वाली सड़क पर बुधवार को तारकोल बिछाया गया।

लगभग साढ़े 13 करोड़ का नुकसान
दून स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही बंद होने से रेलवे को लगभग साढ़े 13 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन है। देहरादून स्टेशन से टिकट और पार्सल बुकिंग से एक दिन में लगभग 15 लाख रुपये की आय होती है। ऐसे में 90 दिन ट्रेन न चलने से यह आंकड़ा लगभग साढ़े 13 करोड़ रुपये पहुंचता है।

ऑपरेटिंग से संबंधित लगभग सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। यात्री सुविधाओं और साज सज्जा के कुछ कार्य अंतिम चरण में हैं। कुछ ट्रेनों की आवाजाही तय समय आठ फरवरी से शुरू हो जाएगी। कोहरे के चलते रोकी गई ट्रेनों को छोड़कर बाकी ट्रेनों की आवाजाही 10 फरवरी से शुरू होगी।

-गणेश चंद ठाकुर, स्टेशन निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed