फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Premnagar market Condition Buyers wander due to lack of toilets in market

देहरादून प्रेमनगर का हाल:  बाजार में शौचालय न होने से भटकते हैं खरीदार, महिलाओं के लिए है सबसे बड़ी मुश्किल

Mon, 25 Sep 2023 01:52 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 25 Sep 2023 01:52 PM IST
सार

प्रेमनगर बाजार में मोहनपुर, श्यामपुर, ठाकुरपुर, बनियावाला, सेवली सहित करीब तीस गांवों के लोग खरीदारी करने आते हैं। साथ ही यहां कईं, बैंक, स्कूल सहित अन्य सरकारी प्रतिष्ठान भी हैं। बाजार में शौचालय की सुविधा न होने से खरीदारी करने वालों के साथ ही सरकारी कार्यालयों में आने-वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

विज्ञापन
Dehradun Premnagar market Condition Buyers wander due to lack of toilets in market
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AmarUjala

विस्तार

प्रेमनगर बाजार आसपास के करीब तीस से अधिक गांवों का मुख्य बाजार है। यहां प्रतिदिन काफी संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। लेकिन बाजार में एक शौचालय तक नहीं है। जिससे खरीदारों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है।

विज्ञापन

स्थानीय व्यापारी बाजार में एक शौचालय की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन न तो कैंट बोर्ड और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधि इसकी सुध ले रहे हैं। दरअसल, प्रेमनगर बाजार में मोहनपुर, श्यामपुर, ठाकुरपुर, बनियावाला, सेवली सहित करीब तीस गांवों के लोग खरीदारी करने आते हैं। साथ ही यहां कईं, बैंक, स्कूल सहित अन्य सरकारी प्रतिष्ठान भी हैं। जिससे यहां रोज हजारों लोगों की आवाजाही होती है।

विज्ञापन


आज तक यहां शौचालय नहीं बन पाया
बाजार में शौचालय की सुविधा न होने से खरीदारी करने वालों के साथ ही सरकारी कार्यालयों में आने-वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। खासकर महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कैंट बोर्ड की ओर से सालों पहले यहां सार्वजनिक शौचालय तो बनाया था, लेकिन वर्तमान में उसकी हालत ऐसी है कि वहां कोई जाना पसंद नहीं करता। स्थानीय लोग कई बार शौचालय की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक यहां शौचालय नहीं बन पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में शौचालय की आवश्यकता है। शौचालय न होने से खरीदारी करने आने वाले लोगों खासकर महिलाओं को दिक्कत होती है। - राजेश भाटिया, प्रेमनगर

बाजार में शौचालय बनाने की मांग को लेकर कई बार कैंट बोर्ड को पत्र लिखा जा चुका है। आज तक शौचालय नहीं बन पाया है। जल्द यहां शौचालय बनाया जाए। - विक्की खन्ना, व्यापारी

ये भी पढ़ें...उत्तरकाशी: सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.0 रही तीव्रता, मोरी ब्लॉक रहा केंद्र

प्रेमनगर आसपास के करीब तीस से अधिक गांवों का मुख्य बाजार है। यहां रोज हजारों लोग खरीदारी करने के साथ ही अपने कार्यों को आते हैं। शौचालय न होने से दिक्कत होती हैं। - संजय भाटिया, व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed