{"_id":"56dc50df4f1c1b83478b4568","slug":"dehradun-prem-chand-sharma-got-the-national-farmer-s-emperor-honor","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कृषक सम्राट सम्मान से नवाजे गए दून के प्रेम चंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय कृषक सम्राट सम्मान से नवाजे गए दून के प्रेम चंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 06 Mar 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
प्रेम चंद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्वतीय क्षेत्रों में अनार की बागवानी को प्रोत्साहित करने प्रेम चंद्र शर्मा को राष्ट्रीय कृषक सम्राट सम्मान से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
चकराता ब्लॉक के हटाल गांव निवासी प्रेम चंद्र शर्मा को दिल्ली में आयोजित समारोह में कृषि सचिव शोभन कुमार पटनायक ने पुरस्कृत किया। समारोह में देश भर से करीब 20 किसान विभिन्न फसलों पर किए गए कार्य पर पुरस्कृत किए गए।
पर्वतीय क्षेत्रों में सिंचाई की समस्या के चलते प्रेम चंद शर्मा ने प्लास्टिक मल्चिंग और टपक सिंचाई का प्रयोग कर सफलतापूर्वक अनार की खेती की। पहाड़ में खेती की उनकी इस तकनीक से मृदा नमी बनी रही और 25 से 30 फीसदी तक उत्पादन बढ़ा।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के प्रभारी वैज्ञानिक डा. एसएस सिंह ने कहा कि उत्तराखंड से किसी किसान को पहली बार यह सम्मान मिला है। महिंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवार्ड 2016 के तहत दिल्ली में तीन मार्च को यह समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली से पुरस्कार पाकर दून लौटे कृषक प्रेम चंद्र शर्मा ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में वह अपने गांव को मॉडल गांव बनाना चाहते हैं।