फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Police Search for Chaudhary Saheb of Doon Assembly for seven days But he was Himachal MLA

Dehradun: सात दिन तक होती रही दून के चौधरी साहब की तलाश...निकले हिमाचल के विधायक, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 21 Oct 2023 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 21 Oct 2023 01:00 AM IST
सार

पड़ताल में पता चला कि पूरे उत्तराखंड में चौधरी साहब कोई विधायक ही नहीं हैं। इसके बाद अफसरों ने पड़ोसी राज्यों का रुख किया, तब जाकर मालूम चला कि दून के ये चौधरी साहब उत्तराखंड नहीं बल्कि हिमाचल की दून विधानसभा के विधायक रामकुमार चौधरी हैं।

विज्ञापन
Dehradun Police Search for Chaudhary Saheb of Doon Assembly for seven days But he was Himachal MLA
देहरादून पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दून विधानसभा के विधायक रामकुमार चौधरी की तलाश ने देहरादून जिला प्रशासन को खूब छकाया। अवैध खनन की एक शिकायत के प्रकरण में करीब सप्ताह भर तक देहरादून प्रशासन चौधरी साहब को तलाशता रहा। जब देहरादून में चौधरी साहब का कोई पता नहीं चल पाया तो उत्तराखंड में उनकी तलाश की गई। पड़ताल में पता चला कि पूरे उत्तराखंड में चौधरी साहब कोई विधायक ही नहीं हैं। इसके बाद अफसरों ने पड़ोसी राज्यों का रुख किया, तब जाकर मालूम चला कि दून के ये चौधरी साहब उत्तराखंड नहीं बल्कि हिमाचल की दून विधानसभा के विधायक रामकुमार चौधरी हैं।

विज्ञापन


दरअसल हिमाचल प्रदेश की दून विधानसभा के विधायक रामकुमार चौधरी ने अपनी विधानसभा में अवैध खनन को लेकर केंद्र सरकार में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित जांच आदेश और विधायक का पक्ष दर्ज कराने के संबंधित पत्र हिमाचल के दून में भेजा जाना था। लेकिन लिपिकीय त्रुटि के कारण दून को देहरादून समझकर पत्र देहरादून जिलाधिकारी कार्यालय में भेज दिया गया।
विज्ञापन

Uttarakhand: राज्यपाल ने पॉलिटेक्निक के 36 मेधावियों का किया सम्मान, कहा-सोच बड़ा रख बड़े सपने भी देखें

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्र प्राप्त होते ही जिला प्रशासन के अफसर शिकायत के संदर्भ में विधायक का बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें तलाशने लगे, लेकिन देहरादून जिले के 10 विधायकों में कोई भी रामकुमार चौधरी नाम का विधायक नहीं था। यही नहीं पूरे प्रदेश की 70 विधानसभाओं में चौधरी साहब की सात दिनों तक तलाश की गई। रिकॉर्ड पर भरोसा नहीं हुआ तो फोन भी इधर-उधर घुमाए गए। अंत में यह पता चला कि जिक्र देहरादून का नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश की दून विधानसभा का है, जहां से रामकुमार चौधरी विधायक हैं।

जानिए रामकुमार चौधरी को

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की दून विधानसभा से विधायक राम कुमार चौधरी पूर्व विधायक चौधरी लज्जा राम के बेटे हैं। रामकुमार एमबीए करने के बाद राजनीति में आए। रामकुमार कई प्रकरणों को लेकर राजनीति में चर्चा में रहते हैं।

दून विधानसभा से संबंधित पत्र त्रुटिवश देहरादून आ गया था। विधायक रामकुमार ने पर्यावरण से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उनसे पक्ष लिया जाना था, लेकिन यह मामला हिमाचल का निकला, इसलिए पत्र को हिमाचल भेज दिया गया है।
- सोनिका, डीएम, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed