फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Police checking after ONGC Chowk accident 63 vehicles seized, 250 challaned, hooligans arrested

Dehradun: ओएनजीसी चौक हादसे के बाद पुलिस का चेकिंग अभियान...63 वाहन सीज, 250 के चालान, हुड़दंगी गिरफ्तार

Sun, 17 Nov 2024 09:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Nov 2024 09:28 PM IST
सार

रात के समय दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वाले 60 लोगों के वाहनों को सीज किया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
Dehradun Police checking after ONGC Chowk accident 63 vehicles seized, 250 challaned, hooligans arrested
देहरादून पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ओएनजीसी चौक पर हुए हादसे के बाद पुलिस चेकिंग अभियान जारी है। इस दौरान नियमों के विरुद्ध वाहन दौड़ाने वालों पर भी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही हुड़दंग मचाने वाले कुछ युवाओं को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


यही नहीं होटल में शराब पीने और पिलाने वालों का भी पुलिस ने चालान किया। रात के समय दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वाले 60 लोगों के वाहनों को सीज किया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली थी कि तनिष्ठ रेस्टोरेंट शास्त्री नगर में शराब पिलाई जा रही है।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने छापा मारा तो होटल स्वामी फूल सिंह निवासी सारथी विहार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही वहां बैठकर शराब पी रहे 12 लोगों के चालान किए गए। इनमें विश्वनाथ, लोकेश, संजय बिष्ट, ऋतिक गुसाईं, कमल गुसाईं निवासी चंडीगढ़, हीरा सिंह, अभिनय, राहुल, मनोज, राजेश और शिव मंगल आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dehradun Accident: 14 सेकेंड में पार की 600 मीटर दूरी, कार ने कांवली रोड पुलिस चौकी से लिया था मौत का यू-टर्न

एक बाइक पर पांच सवार, बाइक सीज
पुलिस के अनुसार, रविवार शाम को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक बाइक पर पांच लोग सवार थे। पुलिस ने बाइक के नंबर पर जांच की तो उसे राजपुर थाने लाया गया। मामले में पुलिस ने बाइक सवार अयान निवासी जलालाबाद, शामली यूपी, कासिफ निवासी रुड़की, शाकिब निवासी जलालाबाद, शामली यूपी, गुलफाम निवासी गुजरहेड़ी मुजफ्फनरनगर यूपी और नौशाद निवासी मंडी मुजफ्फरनगर यूपी के चालान किए। बाइक को सीज कर दिया गया है।

सड़क पर हुड़दंग कर रहे चार गिरफ्तार, वाहन सीज
गुच्चूपानी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और हुड़दंग कर रहे चार युवकों पुलिस ने पकड़ लिया। युवकों का वीडियो वायरल हुआ था, इसके बाद कार्रवाई की गई। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है। प्रियांशु निवासी करनाल, यश राणा निवासी करनाल, कुणाल निवासी मुजफ्फरनगर यूपी और सम्राट निवासी सहारनपुर यूपी के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है।

वाहन चलाने वाले 250 के चालान
पुलिस ने देर रात वाहनों की चेकिंग में दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। इस दौरान 250 से अधिक वाहनों के चालान किए गए, जबकि 60 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने रात में सामान डिलिवर करने वाली कंपनी के वाहनों को भी चेक किया। इस दौरान कई वाहनों के चालान किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed