{"_id":"683d7f55ee34c6ea970c07ba","slug":"dehradun-police-caught-two-youths-were-doing-stunts-on-bike-on-highway-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: दून पुलिस ने उतारी सोशल मीडिया पर मशहूर होने की खुमारी...हाईवे पर बाइक से कर रहे थे स्टंट, वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: दून पुलिस ने उतारी सोशल मीडिया पर मशहूर होने की खुमारी...हाईवे पर बाइक से कर रहे थे स्टंट, वीडियो
Mon, 02 Jun 2025 04:14 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 02 Jun 2025 04:14 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो युवक नेशनल हाईवे पर बाइक से रैश ड्राइविंग व स्टंट बाइकिंग कर रहे थे। इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने संख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
हाईवे पर बाइक से स्टंट करता युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मशहूर होने की चाहत दो युवकों को भारी पड़ गई। वीडियो सामने आया तो पुलिस ने युवकों को सबक सिखाया।
विज्ञापन
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो युवक नेशनल हाईवे पर बाइक से रैश ड्राइविंग व स्टंट बाइकिंग कर रहे थे। इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने
विज्ञापन
संख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
Uttarakhand: साइबर पुलिस का ऑपरेशन प्रहार...42 दिन में 17 राज्यों में 290 अपराधियों पर की कार्रवाई
विज्ञापन
जांच में सामने आया दोनों बाइकें सुमित(21) पुत्र मुनेश निवासी केशवपुरी बस्ती कोतवाली डोईवाला (देहरादून) और सत्यम सैनी (21) पुत्र यशवीर सैनी निवासी नौका दूधली रोड थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, नाम पर रजिस्टर्ड थीं। पुलिस ने चालकों पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए दोनों बाइकों को सीज कर लिया और युवकों को भविष्य में ऐसा ना करने की चेतावनी देकर छोड़ा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन