फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Police Busted Prostitution Run in spa centre contact customers through Just Dial four arrested

Dehradun: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, जस्ट डायल से करते थे ग्राहकों से संपर्क, चार गिरफ्तार

Mon, 30 Jun 2025 09:16 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Jun 2025 09:16 PM IST
सार

पुलिस को सूचना मिली थी कि चकराता रोड स्थित नेचर ट्रू स्पा एंड सैलून पर देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। इस पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने स्पा सेंटर पर छापा मारा।

विज्ञापन
Dehradun Police Busted Prostitution Run in spa centre  contact customers through Just Dial four arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

चकराता रोड पर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाने के आरोप में संचालक और मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में दो ग्राहक भी शामिल हैं। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने मौके से आठ युवतियों को भी रेस्क्यू किया है। आरोपी यहां जस्ट डायल के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करते थे। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की लगातार दूसरे दिन देह व्यापार के धंधे पर बड़ी कार्रवाई है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि चकराता रोड स्थित नेचर ट्रू स्पा एंड सैलून पर देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। यहां पर लोगों को स्पेशल सर्विस के नाम पर अनैतिक सेवाएं दी जा रही हैं। इस पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने स्पा सेंटर पर छापा मारा तो यहां दो महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। टीम ने पूछताछ की तो पता चला कि स्पा सेंटर में उनसे मसाज के साथ-साथ यह स्पेशल सर्विस भी दी जाती है। इसके लिए मसाज से ज्यादा पैसे लिए जाते हैं। प्राथमिक पूछताछ के बाद टीम ने स्पा सेंटर के मालिक सहारनपुर के रामपुर मनिहारन के रहने वाले अनुज सिंह, संचालक छिदबना सहारनपुर निवासी सागर चौधरी को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही बिजनौर के अफजलगढ़ के गांव मुरलीवाला के दो युवकों अभय नयन और विपिन धनकड़ को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


Chardham Yatra: चारधाम यात्रा पर रोक हटी, चुनौतियां बरकरार...चट्टान गिरने व भूस्खलन का बना है खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर आठ युवतियां थी जिन्हें वहां से निकालकर नारी निकेतन भेज दिया गया है। इन युवतियों का भी सत्यापन नहीं कराया गया था। आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि उन्होंने सभी स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि इससे पहले पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने कोतवाली शहर के एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया था। गेस्ट हाउस में भी तमाम सेवाओं के नाम पर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था।

हमेशा विवादों में रहे हैं शहर के स्पा सेंटर

यह पहली बार नहीं है जब स्पा सेंटर में इस तरह से देह व्यापार कराया जा रहा है। इससे पहले भी शहर के कई स्पा सेंटर विवादों में रहे हैं। इन्हें ज्यादातर बाहर से आए लोग संचालित कर रहे हैं। बीते दो तीन वर्षों की बात करें तो छह स्पा सेंटरों में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया है। यहां पर सत्यापन की प्रक्रिया में ढिलाई बरती जाती है। स्पा सेंटरों के लिए कोई खास नियम-कायदे नहीं हैं, लेकिन जो हैं उनका भी पालन नहीं किया जाता है।

मसाज करने वाले कर्मचारियों के पास कोई खास डिग्री या विशेषज्ञता नहीं होती है। प्रशासन ने यह तय किया था कि स्पा या मसाज पुरुष की पुरुष और महिला की महिला ही कर सकती हैं। लेकिन होता इससे अलग है। इसके अलावा कई स्पा सेंटर ऐसे मिले थे जहां पर ग्राहकों का सही विवरण दर्ज नहीं हो रहा था। सीसीटीवी कैमरे भी कई स्पा सेंटरों में खराब मिले थे। वर्ष 2022 में एक साथ 14 स्पा सेंटरों के चालान किए गए थे। यहां भी इसी तरह की गलतियां मिली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed