फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Police Arrested Gang that kidnapped and sold two children for two lakh Rupees

Dehradun: दो बच्चों का अपहरण कर बेचने वाला गिरोह पकड़ा, रिश्ते के मामा ने ही दो लाख में बेचा था मासूम

Mon, 13 Jan 2025 09:37 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Jan 2025 09:37 PM IST
सार

आरोपी बच्चों और उनकी मां को अपने साथ बिजनौर ले गए थे। आरोपियों ने महिला को मायके छोड़ा और बड़े बच्चे को देहरादून छोड़ गए। इसके बाद छोटे को दो लाख रुपये में बिजनौर में बेच दिया।

विज्ञापन
Dehradun Police Arrested Gang that kidnapped and sold two children for two lakh Rupees
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो बच्चों का अपहरण कर एक को बेचने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी बच्चों का रिश्ते का मामा है। वहीं, एक सदस्य पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


आरोपी बच्चों और उनकी मां को अपने साथ बिजनौर ले गए थे। आरोपियों ने महिला को मायके छोड़ा और बड़े बच्चे को देहरादून छोड़ गए। इसके बाद छोटे को दो लाख रुपये में बिजनौर में बेच दिया। इन आरोपियों ने बच्चे को आगे भी बेच दिया। पुलिस ने बच्चे को ढूंढ निकाला है।
विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया, यमुना कॉलोनी की रहने वाली रीना ने दो जनवरी को कैंट पुलिस को शिकायत की थी। बताया था कि उनके दो पुत्रों आकाश (पांच वर्ष) और विकास (दो वर्ष) का अपहरण कर लिया गया है। इस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई और लोगों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि महिला के घर उसके मामा का बेटा बिजनौर के जाटान मोहल्ला निवासी राकेश आता जाता है। वह 16 दिसंबर को रीना और उसके इन दोनों बेटों को अपने साथ ले गया था। उस वक्त राकेश के साथ एक वृद्ध महिला भी थी। इसके बाद 30 दिसंबर 2024 को राकेश ने रीना को बिजनौर के झालू में उसके मायके में छोड़ दिया।

Haridwar News: जूना अखाड़े के संत हरिद्वार के फ्लैट में फंदे से लटके मिले, पुलिस ने कहा- चल रही है जांच

तीन दिन बाद दो जनवरी को उसने रीना के बड़े बेटे आकाश को यमुना कॉलोनी के गेट पर छोड़ दिया। 10 दिन की जांच के बाद पुलिस ने राकेश, मुरादाबाद के गोहरपुर सुल्तानपुर निवासी तानिया, धामपुर बिजनौर के गांव कोडीपुर की रहने वाली प्रियंका और उसी के गांव के सेंटी को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने बताया, राकेश 15-16 वर्षों से सहस्रधारा रोड पर रहता है और ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में माली का काम करता है। उसकी जान पहचान राहुल से है। राहुल भी उसके साथ सफाई का काम करता है। दिसंबर 2024 में राहुल की बेटी तानिया ने बताया कि धामपुर की रहने वाली प्रियंका को एक बच्चे की जरूरत है।

इसके बदले वह उन्हें अच्छा पैसा दे सकती है। इसके बाद राकेश ने राहुल के साथ मिलकर बच्चों के अपहरण का षड्यंत्र रचा। उसने प्रियंका और सेंटी को दो लाख रुपये में रीना के छोटे बेटे विकास को बेच दिया। इन पैसों को सभी ने आपस में बांट लिया। प्रियंका और सेंटी ने इस बच्चे को आगे शिवाला कलां के गांव सरकथल में बेच दिया।

राहुल नहीं आ सका पुलिस की पकड़ में
जांच में पता चला कि सभी आरोपी कई दिनों तक राहुल की बुआ के घर अमरोहा में रुके थे। पुलिस ने यहीं से दो आरोपियों राकेश और तानिया को गिरफ्तार कर लिया, जबकि प्रियंका और सेंटी अपने गांव कोडीपुरा से गिरफ्तार हुए हैं। एसएसपी ने बताया, राहुल वहां से भागने में सफल हो गया। उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही है।

राकेश ने बेच दिए अपने दोनों बच्चे
राकेश और उसके साथी बच्चा बेचने का काम काफी समय से कर रहे हैं। एसएसपी ने बताया, इस दौरान जांच में पता चला कि राकेश ने भी अपने दोनों बच्चे प्रियंका और सेंटी से किसी को बेचे हैं। पुलिस इन बच्चों की तलाश भी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed