फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun poisonous liquor case cause of death Not detected in Post mortem

जहरीली शराब कांडः शराब पीने की तो हुई पुष्टि, विसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

Sun, 22 Sep 2019 09:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 22 Sep 2019 09:22 AM IST
सार

  • तीन शवों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुआ मौत का कारण स्पष्ट
  • पथरिया पीर में शराब के सेवन से मरे हर व्यक्ति की मौत की जांच करेगी पुलिस
  • एसएसपी बोले, सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी

विज्ञापन
dehradun poisonous liquor case cause of death Not detected in Post mortem
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पथरिया पीर के आकाश, सुरेन्द्र और इंदर ने शराब तो पी थी, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा रिपोर्ट से ही इसका राज खुल पाएगा। उधर पुलिस हर व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच सीओ से कराई जाएगी। मसलन मरने वाला क्या किसी तरह की दवा इस्तेमाल करते थे या फिर उन्हें वायरल था। शराब के साथ उन्होंने किस तरह का खाद्य पदार्थ लिया था।

विज्ञापन


शहर के पथरिया पीर में जहरीली शराब के सेवन से छह लोगों की मौत के बाद से पुलिस और आबकारी महकमे की नींद हराम है। बृहस्पतिवार को मौत के मुंह में गए पूर्व फौजी शरण, राजेन्द्र और लल्ला का तो परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। शुक्रवार को मरने वाले आकाश, सुरेन्द्र और इंदर के शवों का देर रात मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया था।
विज्ञापन

 

मौत कैसे हुई साफ नहीं हो पाया

शनिवार सुबह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उनकी मौत की गुत्थी सुलझने के बजाए उलझ गई। रिपोर्ट में इनके शराब पीने की तो पुष्टि हुई है, लेकिन मौत कैसे हुई साफ नहीं हो पाया। मेडिकल बोर्ड ने उनका विसरा संरक्षित किया है। अब विसरा रिपोर्ट आने के बाद उनकी मौत की असली वजह सामने आ पाएगी। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि विसरा परीक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। गैर इरादतन हत्या के मामले की जांच सीओ सदर लोकजीत सिंह करेंगे। प्रत्येक व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी तह तक जाकर जांच कराई जाएगी।

घरों से मिले खाली पव्वे और बोतल
पुलिस ने शराब पीकर काल का ग्रास बनने वाले लोगों के घरों में तलाशी कराई। पुलिस को उम्मीद थी कि तलाशी में सेवन करने वाली शराब का कुछ अंश मिल सकता है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि घर की तलाशी में खाली पव्वे और बोतल ही मिल पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed