फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Patel Nagar riots 50 rioters identified through mobile video and CCTV, 16 identified

Dehradun: पटेल नगर बवाल...मोबाइल वीडियो और सीसीटीवी से 50 उपद्रवी चिह्नित, 16 की पहचान हुई

Thu, 02 Oct 2025 04:00 AM IST
अलका त्यागी अवनीश चौधरी, अमर उजाला, देहरादून
अवनीश चौधरी, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Oct 2025 04:00 AM IST
सार

पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद सैकड़ों लोगों ने पटेलनगर चौकी में हंगामा कर दिया था। जिसके बाद से पुलिस उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
Dehradun Patel Nagar riots 50 rioters identified through mobile video and CCTV, 16 identified
चौकी में हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक कमेंट के बाद पटेल नगर में हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने करीब 50 लोगों को चिह्नित कर लिया है, जो धार्मिक उन्माद फैलाने के साथ हंगामा करते नजर आ रहे हैं। इनमें से 16 की पहचान भी कर ली गई है। इनके खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस मामले में सड़क पर जमा 300 से 400 लोग जांच के दायरे में हैं। इनमें उपद्रव और धार्मिक उन्माद फैलाने वालों की पहचान की जा रही है। पुलिस टीमों ने पटेल नगर की बाजार चौकी के आसपास लगभग 17 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली है। साथ ही अलग-अलग मोबाइल से बने 20 से ज्यादा वीडियो क्लिप भी लिए गए हैं।
विज्ञापन


इन दोनों के जरिये 50 से अधिक संदिग्धों के स्क्रीन शॉट निकाले गए हैं। उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। जिन 16 की पहचान की गई, उन्हें जल्द जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। ये सभी बाजार चौकी से मेंहूवाला के बीच के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दुकानदार और उनके कर्मी रडार पर
इस पूरे बवाल के पीछे बाजार चौकी के आसपास मेन रोड के कुछ दुकानदार पुलिस के रडार पर हैं। जानकारी मिली है कि भीड़ को जमा करने और उकसाने में कुछ दुकानदार और उनके कर्मियों ने बड़ी भूमिका निभाई। उनके कॉल रिकॉर्ड जांच के दायरे में है। माना रहा है कि कुछ दुकानों से हुई कॉल्स और मैसेज की वजह से महज एक घंटे के भीतर आसपास छह से सात किलोमीटर के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग स्कूटी-बाइक से बाजार चौकी पहुंच गए। भीड़ जमा करने के पीछे साजिश की आशंका है। पुलिस इस संदेह को पुष्टि के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। साक्ष्य मिलने के बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

UKSSSC Paper Leak Case: सीएम धामी ने दी सीबीआई जांच की अनुमति, कहा- निष्पक्षता से होगी जांच

उपद्रवियों की तलाश में आठ पुलिस टीमें
मोबाइल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के जरिये उपद्रव करने वालों को चिह्नित करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए कई पुलिस टीम काम कर रही हैं। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि उपद्रव के पीछे कई लोगों के शामिल होने की आशंका है, इसलिए सबसे पहले उपद्रव करने वालों की पहचान की जा रही है। इस काम के लिए आठ पुलिस टीमों का गठन किया जा चुका है, जो अलग-अलग इलाकों पर काम कर रही हैं।

उपद्रव करने वालों के खिलाफ पुलिस की जांच और कार्रवाई लगातार जारी है। जांच के क्रम में यह सामने आया है कि कई लोग भीड़ को उकसाने में शामिल थे, उन्हें चिह्नित करके जल्द तलाशा जाएगा और कानूनी कार्रवाई करेंगे।
- अजय सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed