{"_id":"67e582be1f3aae85a509ea5c","slug":"dehradun-parents-anger-erupted-against-fee-hike-protest-fiercely-at-the-school-gate-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: फीस बढ़ोतरी के विरोध में फूटा अभिभावकों का गुस्सा, स्कूल के गेट पर जमकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: फीस बढ़ोतरी के विरोध में फूटा अभिभावकों का गुस्सा, स्कूल के गेट पर जमकर किया प्रदर्शन
Thu, 27 Mar 2025 10:29 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 27 Mar 2025 10:29 PM IST
सार
अभिभावक विद्यालय के मुख्य गेट पर एकत्र हुए। फीस बढ़ोतरी के खिलाफ अभिभावकों ने न सिर्फ नारेबाजी की, बल्कि फैसला वापस लेने की भी मांग की।
विज्ञापन
अभिभावकों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सत्र शुरू होने से पहले निजी विद्यालयों में फीस बढ़ोतरी अभिभावकों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। बृहस्पतिवार को फीस बढ़ोतरी के विरोध में अभिभावकों ने बल्लीवाला चौक स्थित ऐन मैरी स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क पर भी कुछ देर जाम की स्थिति रही। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रबंधन ने मनमानी ढंग से फीस में बढ़ोतरी की है, जिससे उनपर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन
सुबह करीब 10:30 बजे अभिभावक विद्यालय के मुख्य गेट पर एकत्र हुए। फीस बढ़ोतरी के खिलाफ अभिभावकों ने न सिर्फ नारेबाजी की, बल्कि फैसला वापस लेने की भी मांग की। विद्यालय प्रशासन से करीब एक घंटे तक चली वार्ता के बाद अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में करीब 3:30 बजे तक धरना दिया। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने नगर शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ को मौके पर भेजा। अभिभावकों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। अभिभावकों ने बताया, जिलाधिकारी ने उनसे फोन पर बात कर मांगों को लिखित रूप में सौंपने की बात कही। शुक्रवार को अभिभावक जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
Uttarakhand: 88 में से केवल 48 मदरसों को मदरसा बोर्ड की मान्यता, 40 की फिर से होगी जांच, दिए निर्देश
विज्ञापन
छात्रों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए छात्रों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बहुत से कार्य किए गए हैं। फीस में मनमानी बढ़ोतरी की बात पूरी तरह से गलत है। कुछ लोग अपनी राजनीति करने के लिए इसे मुद्दा बना रहे हैं। हमारा पूरा ध्यान छात्रों की सुविधाओं व उनके अभिभावकों की सहूलियत पर है।
-जितेंद्र जोशी, चेयरमैन, ऐन मैरी स्कूल