फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mobile phones are banned beyond the Singhadwar gate in Badrinath Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: बदरी-केदारनाथ समेत चारों धामों में अब नहीं ले जा सकेंगे फोन, रील-ब्लॉग से बढ़ते विवादों पर सख्ती

Sat, 17 Jan 2026 08:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 17 Jan 2026 08:15 PM IST
सार

रील और ब्लॉग बनाने  के  दौरान  धार्मिक  स्थलों  पर आ रहे विवाद के मामलों को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त ने आज बैठक में अहम निर्देश दिए। चारधाम यात्रा के दौरान मोबाइल फोन से रील और ब्लॉग बनाने के बढ़ते चलन पर अब रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Mobile phones are banned beyond the Singhadwar gate in Badrinath Uttarakhand news in hindi
बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

इस वर्ष चारधाम की पवित्रता और मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के भीतर अब श्रद्धालु मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के फोन सुरक्षित रखने के लिए व्यवस्था बनाए जाएंगे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए शनिवार को चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय व गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप ने बैठक ली। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि सभी जनपदों को फरवरी माह तक चारधाम यात्रा प्रबंधन के लिए धनराशि अवमुक्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अब समय कम रह गया है और कार्य बहुत अधिक हैं। ऐसे में जो कार्य अति आवश्यक हैं, उनकी सूची तीन दिन के भीतर शासन को भेज दें। गढ़वाल आयुक्त ने यात्रा मार्ग से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा से संबंधित अत्यावश्यक कार्यों की अपने स्तर पर स्क्रूटनी करते हुए एक सप्ताह के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जाए तथा फास्ट ट्रैक मोड में कार्य प्रारंभ किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के मोबाइल जमा करने की बनाई जाएगी व्यवस्था 
गढ़वाल आयुक्त पांडेय ने कहा कि धामों में रील और ब्लाॅग बनाने के दौरान अक्सर विवाद की घटनाएं सामने आती हैं। बदरीनाथ में सिंहद्वार से आगे मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेगा। केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में भी मोबाइल नहीं ले जाने दिया जाएगा। बीकेटीसी व संबंधित जिलाधिकारी धामों से पहले श्रद्धालुओं के मोबाइल जमा करने की उचित व्यवस्था बनाएंगे।

गढ़वाल आयुक्त ने एनएच, एनएचआईडीसीएल, लोनिवि व बीआरओ को 31 मार्च तक सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। यात्रा मार्ग व धामों में संचार की बेहतर सुविधा के लिए बीएसएनएल को पर्याप्त संसाधन जुटाने को कहा। यात्रा मार्ग के सभी होटल एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड (जीएमवीएन) गेस्ट हाउसों में यात्रियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था, होल्डिंग प्वाइंट एवं पार्किंग स्थलों की क्षमता विकसित करने तथा स्टेक होल्डर्स के साथ पृथक बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

 

Trending Videos

चिकित्साधिकारियों की रोटेशन में रहेगी ड्यूटी

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर चिकित्सकों की ड्यूटी 15 दिन के रोटेशन पर लगाई जाए। ड्यूटी के लिए चार डाक्टरों का पैनल बनाए। विशेषज्ञ चिकित्सक भी तैनात किए जाएं। एयर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी।

पूर्व की भांति रहेगी पंजीकरण व्यवस्था

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि पंजीकरण की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। व्यवस्था पूर्व की भांति (60 फीसदी ऑफलाइन व 40 फीसदी ऑनलाइन) यथावत रहेगी। हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित को निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर पंजीकरण काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाए। वर्तमान में हरिद्वार में 38 पंजीकरण काउंटर हैं।

छोटी बसों की शटल सेवा पर विचार

डीएम उत्तरकाशी प्रशांत कुमार आर्य ने बताया कि जाम से निपटने के लिए छोटी बसों की शटल सेवा पर विचार किया जा रहा है। अक्सर बड़ी बसों से जाम की स्थिति बन रही है। एसपी सरिता डोभाल ने बताया कि इस बार गंगोत्री, यमुनोत्री हाईवे पर पर्यटन पुलिस की कुछ नई चौकियां बनाई जाएंगी। पार्किंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस फोर्स के लिए प्री फैब्रिकेटेड आवास बनाए जाएंगे। जिला प्रशासन उत्तरकाशी ने यात्रा व्यवस्थाओं के लिए इस बार करीब 6 करोड़ 35 लाख रुपये की मांग की है।

 

 

ब्रह्मपुरी चौकी के समीप हाईवे का होगा चौड़ीकरण

बैठक में टिहरी डीएम निकिता खंडेलवाल ने गढ़वाल आयुक्त को बताया कि ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ब्रह्मपुरी में आरटीओ की चेक पोस्ट है। यहां पर यात्रा वाहनों के ग्रीन कार्ड की जांच की जाती है। लेकिन स्थान कम होने के कारण यहां जाम की स्थिति बन जाती है। डीएम टिहरी ने चौकी को करीब 2 किमी आगे स्थानांतरित किए जाने का सुझाव रखा। लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उक्त स्थान भूस्खलन जोन में है, जिससे वहां चौकी का निर्माण नहीं किया जा सकता। बाद में ब्रह्मपुरी चौकी के समीप हाईवे चौड़ा किए जाने का निर्णय लिया गया।

ये भी पढे़ं...शीतकालीन यात्रा:  प्रवास स्थलों पर पहुंचे 27 हजार से अधिक श्रद्धालु, ओंकारेश्वर मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़

2023 में आए थे रिकाॅर्ड 56 लाख यात्री

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि वर्ष 2023 में रिकाॅर्ड 56 लाख तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के लिए आए थे। विगत यात्रा सीजन में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की तथा सभी के सहयोग से यात्रा का सफल संचालन किया गया। इस वर्ष यात्रा को और अधिक सुगम एवं सरल बनाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed