फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Nursing Ekta Manch Protest Main Road Blocked Demanding Year-Wise Recruitment Several Taken ill

नर्सिंग एकता मंच का हल्ला बोल: प्रदर्शनकारियों ने मार्ग किया जाम, ज्योति रौतेला ने किया आत्मदाह का प्रयास

Tue, 12 May 2026 07:26 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 12 May 2026 07:26 PM IST
सार

नर्सिंग एकता मंच के सदस्य 23 दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं। आज भी उनका धरना प्रदर्शन जारी रहा।

विज्ञापन
Dehradun  Nursing Ekta Manch Protest Main Road Blocked Demanding Year-Wise Recruitment Several Taken ill
ज्योति रौतेला ने खुद पर डाला पेट्रोल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच के सदस्यों का प्रदर्शन आज भी दिनभर जारी रहा। कुछ सदस्य कल से टंकी पर चढ़े हैं। वहीं, शाम को धरना दे रहे सदस्यों ने परेड मैदान के पास मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इससे सड़क पर जाम लग गया। इस दौरान कई लोगों की तबीयत भी बिगड़ गई। एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। टंकी पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने उन्हें रोका।  



Dehradun  Nursing Ekta Manch Protest Main Road Blocked Demanding Year-Wise Recruitment Several Taken ill

टंकी पर चढ़ने वालों पर होगी सख्ती

टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस सख्ती बरतेगी। परेड ग्राउंड में टंकी पर चढ़े प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि लोगों को नियमानुसार प्रदर्शन करना चाहिए। शांतिपूर्वक उचित मंच पर अपनी बात रखनी चाहिए। कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे शांति और कानून व्यवस्था के लिए चुनौतियां खड़ी हों। यदि कोई भी ऐसा करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed