फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Now 697 gram panchayats of Uttarakhand will be directly connected to PMO.

Uttarakhand: अब सीधे पीएमओ से जुड़ेंगी उत्तराखंड की 697 ग्राम पंचायतें, यूपीसीएल ने दिया बिजली कनेक्शन

Thu, 07 Dec 2023 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Dec 2023 02:02 AM IST
सार

इसके लिए भारतनेट के तहत सेटअप लगने के बाद यूपीसीएल बिजली के कनेक्शन दे रहा है। 200 से ज्यादा को कनेक्शन दिया जा चुका है।

विज्ञापन
Dehradun: Now 697 gram panchayats of Uttarakhand will be directly connected to PMO.
pmo - फोटो : istock

विस्तार

प्रदेश की 697 ग्राम पंचायतें जल्द ही प्रधानमंत्री कार्यालय से सीधे जुड़ सकेंगी। इसके लिए भारतनेट के तहत सेटअप लगने के बाद यूपीसीएल बिजली के कनेक्शन दे रहा है। 200 से ज्यादा को कनेक्शन दिया जा चुका है। बाकी के आवेदन का इंतजार जारी है।

विज्ञापन


दरअसल, भारतनेट योजना के तहत इन गांवों तक ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाए गए थे। लेकिन बिजली कनेक्शन न होने से यहां इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रहीं थी। पिछले दिनों मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने इस मामले में सख्ती दिखाई। वह लगातार इस योजना की निगरानी कर रहे हैं। इसके तहत 200 से अधिक ग्राम पंचायतों से आवेदन आने के बाद उन्हें बिजली कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand Investor Summit: सम्मेलन में ढाई से तीन घंटे रहेंगे पीएम मोदी, पहले दिन होंगे चार सत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीसीएल के निदेशक संचालन एमएल प्रसाद ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता के आधार पर बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इससे जल्द ही वहां भारतनेट से इंटरनेट सेवाएं सुचारू हो जाएंगी।

ये होंगे फायदे
इंटरनेट सेवाएं चलने के बाद जहां केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लिए आवेदन की सुविधा ग्राम पंचायत में ही मिल जाएगी। वहीं युवाओं को भी सरकारी नौकरी के आवेदन, विभिन्न योजनाओं के आवेदन का मौका यहां मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed