फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Youth hiding gold in private part from Dubai caught at Jollygrant airport

Dehradun: दुबई से प्राइवेट पार्ट में आधा किलो सोना छिपाकर ला रहा था व्यक्ति, एयरपोर्ट पर CISF ने पकड़ा

Wed, 23 Aug 2023 10:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Aug 2023 10:47 PM IST
सार

Dehradun News: दुबई से वाया लखनऊ की फ्लाइट के जरिये दून आ रहे व्यक्ति के बारे में संबंधित एजेंसियों से सुरक्षा अधिकारियों को ई-मेल मिली थी। इसमें एक व्यक्ति के सोना लाए जाने की सूचना दी गई।

विज्ञापन
Dehradun News Youth hiding gold in private part from Dubai caught at Jollygrant airport
जौलीग्रांट एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुबई से प्राइवेट पार्ट में छिपाकर सोना ला रहे तस्कर को देहरादून एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने पकड़ लिया। उसके पास से आधा किलो सोना मिला है जिसकी कीमत करीब 27 लाख रुपये आंकी जा रही है। एयरपोर्ट पर उतरते ही कस्टम की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। दुबई से वाया लखनऊ की फ्लाइट के जरिये दून आ रहे व्यक्ति के बारे में संबंधित एजेंसियों से सुरक्षा अधिकारियों को ई-मेल मिली थी। इसमें एक व्यक्ति के सोना लाए जाने की सूचना दी गई।
विज्ञापन


Chandrayaan 3 Landing: सीएम ने छात्रों संग देखा चंद्रयान का सीधा प्रसारण, सफलता पर दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाइट के एयरपोर्रट पर लैंड होते ही एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। जांच में उसके पास से करीब पांच 500 ग्राम सोना मिला। सुरक्षाकर्मियों ने कस्टम अधिकारियों को बुलाकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया।

कस्टम की टीम ने व्यक्ति को बरेली से आई डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) की टीम को सौंप दिया। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने सोना इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि देहरादून एयरपोर्ट के इंटरनेशनल न होने के कारण तस्कर दुबई से सोना लेकर पहले लखनऊ पहुंचा। वहां से फ्लाइट बदलकर सोमवार शाम देहरादून एयरपोर्ट उतरा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, उस व्यक्ति ने प्राइवेट पार्ट (गुदा) में सोना छिपा रखा था।

देहरादून एयरपोर्ट पर तस्करी का पहला मामला

देहरादून एयरपोर्ट पर वर्ष 1982 से उड़ानों का संचालन हो रहा है। वर्ष 2006-07 में एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद कई शहराें के लिए नई उड़ानें शुरू हुईं। लेकिन, अभी तक सोने की तस्करी का कोई भी मामला सामने नहीं आया था। यह पहला मामला है जब कोई व्यक्ति सोना तस्करी में पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed